Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
पेड़ से लटकाकर मासूम को दी अमानवीय सजा
surajpur, Inhuman punishment , innocent by hanging

सूरजपुर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। केजी-टू में पढ़ने वाले महज 5 साल के बच्चे को एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने होमवर्क पूरा न करने की वजह से पेड़ से रस्सी के सहारे लटका दिया। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैलने लगा, अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा और बड़ी संख्या में लोग स्कूल के बाहर इकट्ठा होकर जोरदार विरोध करने लगे।

 
यह मामला नारायणपुर के हंसवानी विद्या मंदिर का बताया जा रहा है। सोमवार सुबह कक्षाएं शुरू हुईं तो नर्सरी क्लास की शिक्षक काजल साहू ने बच्चों का होमवर्क चेक करना शुरू किया। इसी दौरान एक छात्र ने कार्य अधूरा रखा था, जिसे लेकर शिक्षिका भड़क गईं। गुस्से में आकर उन्होंने बच्चे को क्लास से बाहर निकाल दिया और स्कूल परिसर के एक पेड़ से रस्सी के सहारे उसे टांग दिया। बच्चा लगातार रोता रहा, नीचे उतारने की गुहार लगाता रहा, लेकिन शिक्षिका ने उसकी एक भी न सुनी। बच्चा लंबे समय तक वहीं लटका रहा।
 
वीडियो वायरल होते ही स्कूल के बाहर हंगामा
 
घटना के दौरान मौजूद एक ग्रामीण ने पूरी स्थिति का वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोगों और अभिभावकों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में परिजन स्कूल के गेट पर जमा हो गए और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।
 
शिक्षिका रोते हुए बोलीं- गलती हो गई
 
मामला बढ़ने पर जब मीडिया और शिक्षा विभाग ने शिक्षिका काजल साहू से जवाब मांगा तो वे खुद को रोक नहीं पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्होंने स्वीकार किया कि यह उनका पहली बार का बड़ा गलती भरा निर्णय था।
 
स्कूल प्रबंधन ने घटना को बताया साधारण
 
स्कूल संचालक सुभाष शिवहरे ने हालांकि इस गंभीर घटना को कम करके आंकने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि टीचर ने बच्चे को पूरी तरह नहीं लटकाया था, बल्कि उसे थोड़ा डराने की कोशिश की गई थी ताकि बच्चा पढ़ाई पर ध्यान दे। परिजनों में से संतोष कुमार साहू ने स्कूल प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
 
शिक्षा विभाग सक्रिय, मौके पर पहुंचे अधिकारी
 
वीडियो सामने आते ही शिक्षा विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) डीएस लकड़ा जांच के लिए स्कूल पहुंचे। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी इकट्ठा की और कहा कि विस्तृत रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी।
 
डीईओ ने कहा- कठोर कार्रवाई होगी
 
सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने भी घटना पर गंभीरता से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि, रामानुजनगर बीईओ और बीआरसी को जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर स्कूल प्रबंधन और संबंधित शिक्षिका पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

MadhyaBharat 25 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.