Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
ओरछा में तीन दिवसीय श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव 24 नवंबर से
bhopal, Three-day ,Shri Ram-Janaki marriage
भोपाल । मध्य प्रदेश की अध्योध्या कही जाने वाले भगवान श्री राम राजा सरकार की नगरी ओरछा में श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐतिहासिक नगरी ओरछा में श्रीराम विवाह महोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कलेक्टर जमुना भिडे, पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया एवं जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना द्वारा सामूहिक रूप से मां अन्नपूर्णा एवं भट्टी का पूजन किया गया।


निवाड़ी कलेक्टर जमुना भिड़े ने बताया कि पर्यटक नगरी ओरछा में 24 नवंबर से 26 नवंबर 2025 तक श्रीराम विवाह महोत्सव (विवाह पंचमी) का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। जिसमें भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का दिव्य स्वरूप प्रस्तुत किया जाएगा। श्रीराम विवाह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र होगा, बल्कि ओरछा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन भी करेगा। कंचना घाट पर एक लाख दीपक की रोशनी से माँ बेतवा नदी की सौंदर्यता अनुपम देखने को मिलेगी।


कलेक्टर ने बताया कि श्री राम विवाह महोत्सव में 23 नवंबर 2025, रविवार को 1 लाख दीप प्रज्वलन (दीपोत्सव कार्यक्रम, कंचना घाट, ओरछा), 24 नवंबर 2025, सोमवार को मण्डपाच्छादन पूजन, प्रीतिभोज (अपरान्ह 3:00 बजे से) एवं मंगलवार, 25 नवंबर 2025 को श्री राम राजा जू वर यात्रा (राम बारात) रात्रि 7:00 बजे प्रस्थान करेगी। इसके साथ ही विवाह महोत्सव, संत समागम, रामचरित मानस प्रवचन, धनुष यज्ञ एवं श्री राम सेवादल द्वारा लीला का मंचन किया जाएगा। इसके अलावा बुधवार, 26 नवंबर 2025 को श्रीराम कलेवा एवं भजन कीर्तन किया जाएगा।


शुद्ध घी से बनेगा भोजन प्रसाद
विवाह महोत्सव में भोजन प्रसादी के लिए 50 किलो बेसन की प्रकोड़ी तैयार की जाएगी। वहीं पुलाव के लिए 20 क्विंटल चावल लगेगा। भोजन में परोसने के लिए 40 क्विंटल बूँदी बनाई जाएगी। इस बार भी मण्डप का पूरा भोजन शुद्ध घी से बनेगा। इसके लिए 160 टीन शुद्ध घी मँगवाया गया है।


समूचे बुंदेलखंड से आएगी रामराजा की बारात में बैंड की टोली
भगवान श्री रामराजा सरकार की बारात के लिए इस बार खास तैयारियाँ की गई है। भगवान की बारात के लिए हर बार की तरह इस बार भी बाहर से बैंड पार्टियां बुलाई गई है। इस वर्ष बुंदेलखंड के अलग-अलग जिलों से बैंड पार्टियां बुलाई जा रही है। इसके अतिरिक्त स्थानीय बैंड पार्टी भी बारात में रहेगी। जिसमें 30 युवाओं की खास ढोल पार्टी आकर्षण का केंद्र रहेगी। बारात में युवाओं की टोली साथ चलेगी।


उल्लेखनीय है कि बुन्देलखण्ड की अयोध्या के नाम से विश्व विख्यात श्री रामराजा सरकार की नगरी ओरछा धाम में श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव 25 नवंबर 2025 को ओरछा में भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियों के सम्बन्ध में जिला कलेक्टर ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में विशेष दिशा- निर्देश दिए हैं।

 

MadhyaBharat 22 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.