Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
स्कूल की दीवारें जर्जर खुले आसमान के नीचे लग रही कक्षाएँ
dhamtari,  walls of the school , open sky

धमतरी । ग्राम खपरी का प्राथमिक-माध्यमिक शाला भवन पूरी तरह जर्जर हो गया है, जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। भवन की दिवारें टूटने लगी हैं और प्लास्टर लगातार गिर रहा है। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि पालकों ने अपने बच्चों को पुराने भवन में पढ़ने से मना कर दिया है। मजबूरी में अब स्कूल की कक्षाएँ खुले मैदान में संचालित की जा रही हैं, जहां सभी कक्षाओं के बच्चों को एक साथ बैठाकर पढ़ाया जा रहा है।

खुले आसमान के नीचे पढ़ाई से बच्चों की शिक्षा तो प्रभावित हो ही रही है, साथ ही ठंड, गर्मी और धूप जैसी परिस्थितियाँ बच्चों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डाल रही हैं। पालकों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नए भवन का निर्माण अथवा वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती है, तो वे स्कूल में तालाबंदी कर आंदोलन करेंगे।
पालकों ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार ज्ञापन दिया गया था, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत या निर्माण नहीं हुआ, तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीण पंचराम, सुकालू राम, बंशीराम सहित अन्य पालकों की मांग है कि बच्चों के भविष्य व सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय भवन का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाए, ताकि नियमित और सुरक्षित ढंग से पढ़ाई हो सके।

इस पूरे मामले पर धमतरी के बीईओ लीलाधर चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत सरपंच और शाला विकास समिति द्वारा विद्यालय की जर्जर स्थिति की सूचना दी गई है। स्कूल भवन के नव-निर्माण के लिए आवेदन पहले ही शासन को भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता है, इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में गांव के किसी सुरक्षित भवन में जल्द ही कक्षाएं संचालित की जाएगी।

MadhyaBharat 22 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.