Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
गुवाहाटी टेस्ट : लंच तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 150 रन के पार
guwahati, Guwahati Test,  South Africa
गुवाहाटी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाटाही के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार से दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच में मेहमान टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने लंच तक पहली पारी में 55 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं। फिलहाल बावुमा 36 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 32 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

 

इस टेस्ट में लंच से पहले चायकाल लिया गया था। यह बदलाव पूर्वोत्तर भारत में टेस्ट के समय को मैनेज करने और खेल को पूरा करने के लिए लिया गया है। यहां अंधेरा जल्दी हो जाता है। इस वजह से यह नियम बनाया गया।

 

अब तक हुए दो सत्रों के खेल में दक्षिण अफ्रीका टीम के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की है। दक्षिण अफ्रीका ने सुबह के पहले सत्र में केवल एडेन मार्करम का विकेट गवांया। उन्होंने 38 रन बनाए। दूसरे सत्र में रेयान रिकेल्टन 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान टेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और अच्छी बल्लेबाजी की। दोनों ने लंच तक और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। बावुमा 36 और स्टब्स 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 70 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया है।

 

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11
 
भारतीय टीम: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

 

दक्षिण अफ्रीका टीम: एडेन मार्करम, रेयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन्ने (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।
MadhyaBharat 22 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.