Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भोपाल में कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा
bhopal,EOW raids ,premises of businessman

भोपाल। मध्य प्रदेश की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शुक्रवार को भोपाल के बड़े कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर बड़ी छापेमार कार्रवाई की। ईओडब्ल्यू की टीम ने एमपी नगर स्थित उनके ऑफिस और चूना भट्टी क्षेत्र में स्थित आवास पर एक साथ छापा मारा। यह कार्रवाई निवेशकों से कथित तौर पर 35.37 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में की गई है। ईओडब्ल्यू की टीम ने दोनों ठिकानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटॉप, पेन ड्राइव और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं। पूछताछ और आगे की जांच जारी है।

 

जानकारी के अनुसार ईओडब्ल्यू की दो अलग-अलग टीमें शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एमपी नगर जोन 2 में ऑफिस और चूना भट्‌टी में दिलीप गुप्ता के घर पर पहुंची। फिलहाल, अफसर दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रहे हैं। ईओडब्ल्यू ने करीब एक महीने पहले दिलीप गुप्ता और उनकी दो कंपनियों– मेसर्स डीजी माइंस एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड तथा मेसर्स श्री मां सीमेंटेक प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। शिकायत के मुताबिक, आरोपी कारोबारी ने निवेशकों को ऊंचा रिटर्न देने का लालच देकर फर्जी तरीके से 35.37 करोड़ रुपये जमा करवाए और बाद में न तो पैसा लौटाया और न ही कोई रिटर्न दिया। ईओडब्ल्यू के मुताबिक, गुप्ता ने 10 रुपए के शेयर को 12 हजार 972 रुपये में बेचकर निवेशकों को धोखा दिया। ऊंचे फायदे का लालच देकर निवेशकों की पारिवारिक संपत्तियां भी गिरवी रखवा दीं। बंद बैंक खातों से चेक जारी किए।


भोपाल निवासी विनीत जैन और उनकी मां लता जैन ने ईओडब्ल्यू में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक से 2.75 करोड़ रुपये और पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस से 4.45 करोड़ रुपये का लोन लेकर गुप्ता को निवेश के नाम पर सौंप दिया। जैन के अनुसार, गुप्ता ने भारी मुनाफा दिखाकर उन्हें लोन लेने के लिए प्रेरित किया और फर्जी चेकों व कागजात के सहारे धोखाधड़ी की। मामला केवल ईओडब्ल्यू तक सीमित नहीं रहा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी 31 अक्टूबर को इस मामले में ईसीआईआर दर्ज किया है। जांच अधिकारी इस मामले में अब पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत छानबीन कर कालेधन को सफेद किए जाने के मामले में नए सिरे से पूछताछ करेंगे। डीजी माइंस एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड के शेयर्स की खरीद-फरोख्त से लेकर अमरूद की फसल से डेढ़ करोड़ तक की आय की भी जांच होगी। फर्म से जुड़े रहे कुछ लोगों को भी पूछताछ के दायरे में लिया जाएगा।

 
MadhyaBharat 21 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.