Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बांग्लादेश में 5.7 तीव्रता का भूकंप: 3 की मौत
dhaka, 5.7 magnitude earthquake ,hits Bangladesh
ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास नरसिंदी जिले में शुक्रवार सुबह आए भूकंप के कारण कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा अन्य घायल हो गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.7 मांपी गई।
 
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह 10:08 बजे आए इस भूकंप का केंद्र नरसिंदी से 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था, जो ढाका से लगभग 50 किलोमीटर दूर है। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी ।
 
मीडिया खबराें के मुताबिक, ढाका के पुराने शहर इलाके अरमानिटोला में एक आठ मंजिला इमारत की छत पर बनी ईंट की रेलिंग के ढहने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 10, ताजुद्दीन मेडिकल कॉलेज में 72 और नरसिंदी जिला अस्पताल में 45 घायलाें काे भर्ती कराया गया हैं। कुछ गंभीर रूप से घायलों को ढाका रेफर किया गया है।
 
इस बीच पुलिस और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएम) ने बताया कि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग घरों से बाहर भागे और सड़कों पर चीखने-चिल्लाने लगें। भूकंप का असर ढाका के अलावा नरसिंदी, गाजीपुर, नारायंगंज और मुनशिगंज जिलों में भी महसूस किया गया। भूकंप के कारण ढाका में कई इमारतों में दरारें आ गईं, जबकि निर्माणाधीन भवनों की दीवारे गिरने से कई लोग घायल हुए।
 
डीडीएम के अनुसार जाहंगीरनगर विश्वविद्यालय में नवनिर्मित छात्रावास में दरारें दिखाई दीं, लेकिन वहां कोई हादसा नहीं हुआ। बांग्लादेश माैसम विभाग के मुताबिक झटके 26 सेकंड तक महसूस किए गए।
 
भूकंप के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है और ढाका में चल रहे बांग्लादेश-आयरलैंड टेस्ट मैच को भी इस कारण कुछ देर के लिए रोका गया।
 
इस बीच अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने नागरिकों से शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा, “हम सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जरूरत पड़ने पर हॉटलाइन और आधिकारिक चैनलों से मार्गदर्शन दिया जाएगा।”
 
उधर बांग्लादेश के पड़ाेसी भारत में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भारत के पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में इसका असर देखा गया। कोलकाता में सुबह 10:10 बजे के आसपास लोग घरों से बाहर निकल आए। हालाकि भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि इस कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
 
MadhyaBharat 21 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.