Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
new delhi,   stock market closed ,consecutive day

नई दिल्ली । घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। आज की तेजी के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक अपने 1 साल के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने में सफल रहे। हालांकि ये दोनों सूचकांक अपने ऑल टाइम हाई लेवल तक नहीं पहुंच सके। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.52 प्रतिशत और निफ्टी 0.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।


आज दिनभर के कारोबार के दौरान आईटी, डिफेंस और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में लगातार खरीदारी होती रही। इसी तरह ऑटोमोबाइल, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस और मेटल इंडेक्स भी मजबूती के साथ बंद हुए। दूसरी ओर रियल्टी, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और फार्मास्यूटिकल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा। इसी तरह कंज्यूमर ड्यूरेबल, हेल्थकेयर और टेक इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के कारोबार का अंत किया।


आज शेयर बाजार में आई मजबूती के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 476.42 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 475.74 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 68 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया।


आज दिनभर के कारोबार में बीएसई में 4,353 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,865 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,307 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 181 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,837 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,277 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,560 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 15 शेयर बढ़त के साथ और 15 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 34 शेयर हरे निशान में और 16 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

 

बीएसई का सेंसेक्स आज 284.45 अंक की मजबूती के साथ 85,470.92 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद पहले घंटे में इस सूचकांक की चाल में उतार-चढ़ाव होता रहा, लेकिन सुबह 10 बजे के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक ने रफ्तार पकड़ ली। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से दोपहर 2 बजे के थोड़ी देर बाद सेंसेक्स 615.23 अंक उछल कर 85,801.70 अंक के स्तर पर पहुंच गया, सेंसेक्स का ये पिछले 52 हफ्ते का सर्वोच्च स्तर है। इस ऊंचाई पर पहुंचने के बाद मुनाफा वसूली के कारण बिकवाली का मामूली दबाव भी बना, जिसकी वजह से सेंसेक्स ऊपरी स्तर से करीब 170 अंक फिसल कर 446.21 अंक की तेजी के साथ 85,632.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 79.45 अंक उछल कर 26,132.10 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद पहले घंटे के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव होता रहा। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से दोपहर 2 बजे के करीब ये सूचकांक 194 अंक की मजबूती के साथ पिछले 52 सप्ताह के सर्वोच्च स्तर 26,246.65 अंक तक पहुंच गया। इस स्तर पर पहुंचने के बाद आखिरी 1 घंटे के कारोबार के दौरान बिकवाली का दबाव भी बना। इस बिकवाली की वजह से निफ्टी ऊपरी स्तर से 50 अंक से ज्यादा फिसल कर 139.50 अंक की बढ़त के साथ 26,192.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


आज दिनभर हुई खरीद-बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से आयशर मोटर्स 3.32 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.29 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 2.21 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.99 प्रतिशत और टेक महिंद्रा 1.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, एशियन पेंट्स 1.17 प्रतिशत, एचसीएल टेक्नोलॉजी 1.03 प्रतिशत, टाइटन कंपनी 0.78 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.54 प्रतिशत और अपोलो हॉस्पिटल 0.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

 

MadhyaBharat 20 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.