Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कमिश्नर ने धान खरीद केंद्रों का किया निरीक्षण
dhamtari,  commissioner inspected ,paddy procurement centers

धमतरी । छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले में खरीफ उपार्जन वर्ष 2025-26 की धान खरीद प्रक्रिया 15 नवंबर से सुचारू रूप से प्रारंभ हो चुकी है। रायपुर संभागायुक्त महादेव कांवरे ने धान खरीदी के पहले दिन जिले के मगरलोड ब्लाक स्थित कंडेल एवं मोहंदी धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान विक्रय के लिए पहुंचे किसानों से चर्चा कर उनकी आवश्यकताओं और सुझावों को जाना। कमिश्नर कांवरे ने केंद्रों में स्टैकिंग व्यवस्था, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, बारदाना उपलब्धता, मॉइश्चर मीटर तथा रिकॉर्ड संधारण सहित समस्त व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों का प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। अतः यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने किसानों को टोकन तुहर हाथ मोबाइल एप का अधिकतम उपयोग करने तथा आवश्यकता अनुसार सोसायटी के माध्यम से आफलाइन टोकन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर अपर कलेक्टर इंदिरा देवहारी, जनप्रतिनिधिगण, ग्रामवासी, डीआरसीएस, सीसीबी नोडल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कमिश्नर कांवरे ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीद केंद्रों में सतत निगरानी रखी जाए। अवैध परिवहन में संलग्न किसी भी वाहन को पाए जाने पर तत्काल सीज कर प्रकरण दर्ज किया जाए तथा संदेहास्पद गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि खरीद प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनी रहे।

 

 

 

 

MadhyaBharat 20 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.