Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
लूट की वारदात में फरार 10 हजार का इनामी बदमाश शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार
bhind,   criminal carrying a reward , short encounter
भिंड । मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र में लूट की वारदात में आराेपित 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश काे पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार सुबह मौ थाना क्षेत्र के जमदारा गांव के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने हाथ में गोली लगी, जिसके बाद उसे मोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह पांच से साढ़े पांच बजे के बीच हुई।


भिण्ड के पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने बताया कि आरोपी निखिल रायपुरिया निवासी मढ़यापुरा, लहार का रहने वाला है। वह लूट की दो वारदातों में पिछले कई दिनों से फरार था और पुलिस उसके पीछे लगातार नजर रखे हुए थी। बुधवार सुबह करीब चार बजे सूचना मिली थी कि ऊमरी-असवार क्षेत्र की लूट की घटनाओं में शामिल बदमाश निखिल रायपुरिया ग्वालियर से बाइक पर मौ होते हुए लहार की ओर जा रहा है। उसके बाद मौ, बरोही, ऊमरी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बेहट रोड पर घेराबंदी कर दी। जैसे ही आरोपी गांव के बाहर निकला, पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। इस पर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में 3–4 राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने हाथ में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। घायल आरोपी को तुरंत मोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।


गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में अपना नाम 22 वर्षीय निखिल पुत्र दीपक दौहरे निवासी मढैयापुरा थाना लहार बताया। आरोपी निखिल असवार क्षेत्र में नवदुर्गा उत्सव के दौरान लोटनपुरा गांव के पास भाई-बहन से लूट की घटना में शामिल था। दोनों असवार जा रहे थे, तभी आरोपी और उसके साथियों ने उन्हें रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया।इसी तरह अक्टूबर माह में उमरी थाना क्षेत्र के स्योड़ा मार्ग पर आरोपी ने कट्टे की दम पर बाइक सवार को रोककर लूट की थी। दोनों घटनाओं में गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद भिंड एसपी ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।


एसपी ने बताया कि निखिल एक आदतन अपराधी है और लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। घायल बदमाश का उपचार कराया जा रहा है। इस कार्रवाई में मौ थाना प्रभारी रघुवीर मीणा की प्रमुख भूमिका रही। उनके साथ उमरी थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह, बरोही थाना प्रभारी आलोक भदौरिया और नया गांव थाना प्रभारी वैभव तोमर की टीम भी मौके पर मौजूद रही। पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ में अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।

 

MadhyaBharat 19 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.