Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड
raipur, Severe cold,  Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर शीतलहर की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।पिछले 24 घंटों में सरगुजा जिला मुख्यालय में अंबिकापुर में 6 डिग्री सेल्सियस तापक्रम दर्ज किया गया है ,जो की नवंबर माह में पिछले 10 वर्षों में सबसे कम है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के बाद, तेज उत्तरी हवाएं छत्तीसगढ़ पहुंच रही हैं, जिससे दिन और रात दोनों तापमान सामान्य से काफी नीचे जाना शुरू हो गया है। विभाग ने अगले तीन दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। इन जिलों में रायपुर, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जैसे जिले शामिल है।

रविवार को रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम 13.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 2.5 डिग्री और 3.9 डिग्री कम है। माना एयरपोर्ट केंद्र में भी अधिकतम 27.6 डिग्री और न्यूनतम 13.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।मौसम वैज्ञानिकों ने जानकारी दी है कि दस साल के आंकड़ों का अध्ययन बताता है कि नवंबर के मध्य में रायपुर का अधिकतम तापमान आमतौर पर 32–33 डिग्री के बीच रहता था, लेकिन इस बार तापमान सीधे 28 डिग्री तक पहुंच गया, जो पिछले दशक में इस अवधि का सबसे कम अधिकतम तापमान है। इसी तरह, पिछले वर्षों में न्यूनतम तापमान 14–16 डिग्री के बीच रहता था, पर इस बार यह 13.8–13.9 डिग्री दर्ज होकर रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, यह तापमान बीते दस वर्षों के औसत से भी नीचे है, जिससे साफ है कि इस बार ठंड ने समय से पहले दस्तक दे दी है।सरगुजा में नवंबर महीने का औसत सामान्य तापमान 11.8 डिग्री है। मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि सरगुजा में शीतलहर चल रही है। उत्तर दिशा की ओर से शुष्क हवाओं के आने का क्रम जारी है। इस लिए तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

 

 

 

MadhyaBharat 17 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.