Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाला लाजपत राय अशोक सिंघल और बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
bhopal, Chief Minister, paid tribute

भाेपाल। अपने प्राणों की आहुति देकर देश में स्वाधीनता की अलख जगाने वाले स्वतंत्रता सेनानी, 'पंजाब केसरी' लाला लाजपत राय, राष्ट्र व समाज उत्थान को जीवन का ध्येय मानने वाले मां भारती के तेजस्वी पुत्र अशोक सिंघल और शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे की आज साेमवार काे पुण्यतिथि है। इनकी पुण्यतिथि पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने तीनाें महान विभूतियाें काे याद कर विनम्र श्रद्धांजलि दी है।

 

 

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लाला लाजपत राय काे पुण्यतिथि पर नमन करते हुए लिखा स्वतंत्रता सेनानी, 'पंजाब केसरी' लाला लाजपत राय जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने वर्ष 1917 में संगठन 'इंडियन होमरूल लीग ऑफ़ अमेरिका' की स्थापना की और 1920 में भारत लौटकर देशवासियों को स्वाधीनता के लिए प्रेरित किया। उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।


एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ यादव ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशाेक सिंघल काे पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अपने पाेस्ट में लिखा विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण, सनातन संस्कृति की सेवा और हिंदुत्व के लिए समर्पण की अनुकरणीय प्रेरणा दी। उनके चरणों में सादर नमन-वंदन।
 
शिवसेना के संस्थापक, श्रद्धेय बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित कीकरते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति, जनसेवा और गरीब कल्याण के प्रति श्रद्धेय ठाकरे जी का समर्पण युवाओं के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा।


 

MadhyaBharat 17 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.