Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दकी का भाई हमूद हैदराबाद से गिरफ्तार
mahoo, Hamood, brother of Al Falah University chairman
महू। दिल्ली कार विस्फोट मामले में सुर्खियों में आई फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दकी पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू निवासी जवाद के भाई हमूद सिद्दकी को पुलिस ने रविवार को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे महू न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


दरअसल दिल्ली विस्फोट का मुख्य आरोपित डॉ. उमर नबी अलफलाह यूनिवर्सिटी का छात्र था। जवाद इस यूनिवर्सिटी का संस्थापक चेयरमैन है। पुलिस को जवाद सिद्दकी के महू निवासी होने की जानकारी मिली तो उसके परिवार के पुराने रिकार्ड खंगाले गए, जिसमें पता चला कि उसका भाई हमूद सिद्दकी वर्ष 2000 से ठगी के गंभीर मामले में फरार है। आरोप है कि हमूद ने चिटफंड कंपनी खोलकर पैसा दोगुना करने का झांसा दिया, फिर लोगों से निवेश करवाया। इसके बाद रुपये लेकर भाग गया। इस मामले में पुलिस उसको 25 साल से तलाश रही थी।


महू थाना प्रभारी कमल सिंह गेहलोद ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि साल 2000 में जवाद ने अपने भाई हमूद के साथ मिलकर उसी के नाम पर चिटफंड कंपनी खोली थी। लोगों को पैसा दोगुना करने का लालच देकर इसमें निवेश कराया। उसने सेना के रिटायर्ड ‎कर्मचारी और मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेस में काम करने वाले‎ को भी फंसाया। इसके बाद सारा पैसा लेकर दोनों भाई परिवार समेत महू से भाग निकले। पुलिस जांच में सामने आया कि फरारी के दौरान हमूद हैदराबाद में अलग नाम से शेयर ट्रेडिंग का काम कर रहा था। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि वह महू छोड़ने के बाद किन-किन लोगों के संपर्क में रहा और क्या वह अन्य किसी आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा था।

 

 

MadhyaBharat 17 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.