Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
युवक को गोली मारकर लूट ले गए डेढ़ लाख रुपए
rajgarh,  young man , shot and robbed

राजगढ़। कुरावर थाना क्षेत्र में हाइवे स्थित वृन्दावन होटल के सामने चार आरोपितों ने युवक से कमीशन की मांग करते हुए कमर के बाएं हिस्से में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने सोमवार को चार नामजद सहित एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

 

पुलिस के अनुसार कुरावर निवासी 28 वर्षीय रोहित पुत्र हरीचरण खाती ने बताया कि बीती रात दोस्तों के साथ तलेन तिराहा पर खड़ा था, जिसके बाद महाकाल होटल पर चाय पीने चले गए, जहां दोस्त राहुल मीना का फोन आया कि पंचर की दुकान पर आ जाओ। पंचर की दुकान के समाने दोस्तों के साथ आग ताप रहा था तभी सुनील वर्मा निवासी पीलूखेड़ी, दयाशंकर शर्मा निवासी कुरावर, नितिन सक्सेना, दीपक सहित एक अन्य युवक कार से उतरकर आए और कहने लगे प्रोपर्टी का काम कर रहा है, हमें हप्ता कमीशन क्यों नही देता, मना करने पर उन्होंने गालियां देते हुए लाठी से मारपीट की, विरोध करने पर दयाशंकर ने कट्टा से फायर कर दिए, जिसमें से एक गोली कमर के बाएं हिस्से में लगी, उसके बाद आरोपित जेब में रखे डेढ़ लाख रुपए छीनकर मौके से भाग गए। हमले में घायल रोहित खाती को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में सुनील वर्मा निवासी पीलूखेड़ी, दयाशंकर शर्मा निवासी कुरावर, नितिन सक्सेना, दीपक और एक अन्य के खिलाफ धारा 109(1), 311, 309(4), 296(बी) बीएनएस, 25/27 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

 

 

MadhyaBharat 17 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.