Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
दिल्ली ब्लास्ट कांड में बंगाल के एक और संदिग्ध आतंकी का नाम जुड़ा
kolkata, Another suspected terrorist ,Bengal

कोलकाता। दिल्ली के लाल किला मेट्रो के पास हुए भीषण विस्फोट मामले में अब मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में पश्चिम बंगाल की नदिया जिला जेल में बंद सबीर अहमद का नाम भी जुड़ता दिख रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि जेल में बंद रहते हुए वह किस तरह देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था।

 

कुछ दिन पहले दिल्ली में हुए विस्फोट में 13 लोगों की मौत हुई थी। भारतीय जांच एजेंसियों के अनुसार इस धमाके के पीछे आतंकी मॉड्यूल की सक्रिय भूमिका रही है। कई सोशल मीडिया समूहों के माध्यम से यह नेटवर्क संचालित हो रहा था और इन समूहों का मुख्य संचालक शाहिन साहिद था। इस मामले में गिरफ्तार शाहिन से पूछताछ में पता चला कि इन्हीं समूहों में नदिया जिले के पलाशीपाड़ा निवासी जेल में बंद सबीर अहमद भी सक्रिय था और वह कथित तौर पर भारत विरोधी प्रचार और गतिविधियों के लिए अन्य सदस्यों को प्रोत्साहित करता था।

एसटीएफ ने 12 नवम्बर की रात पलाशीपाड़ा थाना पुलिस की मदद से सबीर के भाई फैज़ल अहमद को बड़े नलदह इलाके से हिरासत में लिया था। पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर सकी कि उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया है या नहीं। इसी कार्रवाई के बाद सबीर के दिल्ली धमाके से संबंधों की खबर इलाके में फैल गई। हालांकि, सबीर के परिवार ने सभी आरोपों को नकार दिया है। स्थानीय निवासी मिथुन शेख ने कहा कि वे सबीर के किसी आतंकी संगठन से जुड़े होने की बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे।

कृष्णनगर पुलिस जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) उत्तम घोष ने बताया कि एसटीएफ कुछ दिन पहले सबीर के भाई को पूछताछ के लिए ले गई थी। हालांकि, आतंकी गतिविधियों में उसकी संलिप्तता के बारे में उन्होंने फिलहाल कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि जांच एजेंसियां अब इस बात की तह में जा रही हैं कि जेल में रहते हुए सबीर कैसे सोशल ग्रुप्स के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हुआ और धमाके की साजिश में उसकी भूमिका कितनी गहरी है।

MadhyaBharat 17 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.