Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
अवैध धान माफिया पर कसा शिकंजा
balrampur,Illegal paddy mafia, tightened its grip

बलरामपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीद को पूरी तरह पारदर्शी बनाने प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने सभी निगरानी दलों, नोडल अधिकारियों और राजस्व अमले को साफ निर्देश दिए हैं कि अवैध धान परिवहन और भंडारण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त न किया जाए तथा खरीद केवल वास्तविक किसानों से ही हो।

 
इन्हीं निर्देशों के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज आनंद राम नेताम के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात दूसरी राज्य सीमा से घुस रहे दो पिकअप वाहनों को करीब 4.5 किलोमीटर पीछा कर दबोच लिया। दोनों वाहनों में भारी मात्रा में अवैध धान भरा हुआ था।

 

रात 3:30 बजे की इस कार्रवाई में लगभग 200 बोरी अवैध धान जब्त किया गया। वाहनों के चालकों से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन प्रस्तुत न करने पर दोनों पिकअप को कब्जे में लेकर संबंधित थाना को सौंप दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में अवैध धान लाने वाले कोचियों और बिचौलियों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि धान खरीदी में कहीं भी अनियमितता या अवैध गतिविधि दिखे, तो तुरंत शिकायत करें। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

MadhyaBharat 16 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.