Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
नौगाम पुलिस स्टेशन के पास विस्फोट स्थल को एफएसएल ने जांच के लिए सील किया
srinagar,  blast site near Nowgam ,police station
श्रीनगर। श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन के आसपास के इलाके को फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीमों और सुरक्षा बलों ने सील कर दिया है। यहां दुर्घटनावश हुए विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए थे। इस विस्फोट की जांच चल रही है। सुरक्षाकर्मी और फोरेंसिक विशेषज्ञ साक्ष्य एकत्र करने के लिए मौके पर जाँच कर रहे हैं।
 
शुक्रवार देर रात नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर दुर्घटनावश हुए इस विस्फोट में 9 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। इससे पास की इमारत को भारी नुकसान हुआ। घायलों को श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल (एसएमएचएस) में भर्ती कराया गया है।
 
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने शनिवार को ज़ोर देकर कहा कि घटना के बारे में कोई भी अटकलें लगाना अनावश्यक है क्योंकि प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चला है कि अनिवार्य फोरेंसिक प्रक्रिया के दौरान एक अनजाने में विस्फोट हुआ था।
 
डीजीपी ने बताया कि जिन नौ लोगों की जान गई उनमें राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) का एक अधिकारी, तीन एफएसएल कर्मी, दो अपराध स्थल फोटोग्राफर मजिस्ट्रेट की टीम की सहायता कर रहे दो राजस्व अधिकारी और ऑपरेशन से जुड़ा एक दर्जी शामिल हैं।
MadhyaBharat 16 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.