Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भोपाल में 2.25 लाख के नकली नोट के साथ युवक गिरफ्तार
bhopal, Youth arrested , fake currency
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिपलानी थाना पुलिस ने घर में नकली नोट छापने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 2.25 लाख रुपये कीमत के नकली नोट और नोट बनाने का सामान बरामद किया है। बताया जा रहा है कि युवक प्रिंटिंग प्रेस में काम कर चुका है और उसी अनुभव का इस्तेमाल कर घर में नोट छाप रहा था। पुलिस यह जांच कर रही है कि वह कब से नकली नोट तैयार कर रहा था और किन लोगों तक पहुंचा चुका है।
 
एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम को सूचना मिली थी कि शांति नगर झुग्गी बस्ती के पास एक युवक नकली नोट चलाने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 500 रुपये के 23 नकली नोट बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम विवेक यादव (निवासी मुरली नगर, करोंद) बताया। पुलिस पूछताछ में विवेक ने बताया कि वह अपने ही घर में कम्प्यूटर और प्रिंटर की मदद से नकली नोट छाप रहा था। वह प्रिंटिंग प्रेस में काम कर चुका है, इसलिए उसे डिजाइनिंग और प्रिंटिंग का अनुभव है। इसका इस्तेमाल नकली नोट छापने में कर रहा था।


आरोपी की निशानदेही पर पुलिस उसे उसके घर लेकर पहुंची। घर की तलाशी में पुलिस को 500 रुपये के 428 नकली नोट मिले। इस तरह कुल 2 लाख 25 हजार 500 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए। साथ ही कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर और नोट बनाने में इस्तेमाल अन्य उपकरण भी जब्त किए गए। पुलिस आरोपी से यह जानकारी जुटा रही है कि क्या आरोपी ने नकली नोट बाजार में चलाए भी हैं।


मध्य प्रदेश में इससे पहले पिछले दो महीने में नकली नोट बरामद होने के तीन बड़े सामने आ चुके हैं। पहला मामला खंडवा जिले के पैठियां गांव का है, जहां मदरसे में इमाम जुबेर अंसारी के कमरे से करीब 20 लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए थे। बैग में 500-500 रुपये के नोट के बंडल थे। पुलिस ने नोटों की गिनती की तो 19 लाख 78 हजार रुपए के नकली नोट निकले। मामले का खुलासा तब हुआ जब महाराष्ट्र के मालेगांव पुलिस ने जुबेर और उसके साथी नजीम अकम अयूब अंसारी को 10 लाख के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद जावर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक शख्स ने मीडिया रिपोर्ट्स में देखा कि दो में से एक आरोपी तो पैठियां गांव की मस्जिद का इमाम जुबेर है।


इसके बाद गुना कोतवाली पुलिस ने जाली नोट बनाने वाले गिरोह से जुड़े आरोपी एक और आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया। अवैध हथियार तस्कर सरगना आरोपी लल्लू जाट जाली नोट कारोबार में भी सक्रिय था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। कोतवाली पुलिस ने हरिपुर रोड अंडरपास से जाली नोट बनाने वाला प्रिंटर, उपयोगी सामग्री और कुछ जाली नोट जब्त किए थे। मौके से अविनाश कलावत निवासी पटेल नगर और नीतेश रघुवंशी निवासी महावीरपुरा को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों ने पूछताछ पर उनके गिरोह में हनी कुशवाह, लल्लू जाट और एक नाबालिग के भी नाम उजागर किए थे।


वहीं, मंदसौर में 28 अक्टूबर को वायडी नगर थाना क्षेत्र की मुल्तानपुरा चौकी पुलिस ने 38,000 रुपये कीमत के 76 नकली नोट जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी कपिल सोराष्ट्रीय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एमआईटी चौराहा, दाऊतखेड़ी रोड स्थित काका टी स्टॉल पर दबिश दी। पुलिस ने निसार हुसैन (36, निवासी बोतलगंज, मंदसौर), रियाज नियारगर (38, निवासी पिपलियामंडी, मंदसौर) और दीपक कुमार (42, निवासी भीलवाड़ा, राजस्थान) को हिरासत में लिया।

 

MadhyaBharat 15 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.