Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बीजापुर के पूतकेल गांव में अज्ञात हमलावरों ने की एक बुजुर्ग की हत्या
bijapur, Unidentified assailants killed  , Putkel village
बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत पूतकेल गांव में एक बुजुर्ग धर्मा सोयम की टंगिए से मारकर हत्या कर दी गई है।
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर की रात रात करीब 9:30 बजेे तीन अज्ञात हमलावरों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर वारदात को अंजाम दिया है । इस दैरान धर्मा सोयम अपने घर पर सो रहा था, अज्ञात हमलावर चाकू और टंगिए के साथ घर में घुस गए। हमलावरों ने धर्मा सोयम पर टंगिए से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना धर्मा सोयम की पत्नी के सामने हुई। इस हत्याकांड के पीछे नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम का हाथ होने का संदेह जताया जा रहा है।
 
पुलिस फिलहाल अज्ञात हमलावरों और नक्सली संलिप्तता, दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। विदित हाे कि इसी इलाके के नेला कांकेर में पिछले महीने नक्सलियों ने मुखबिरी के आराेप में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी थी। पुलिस काे आज शनिवार काे हत्याकांड की सूचना मिलते ही बासागुड़ा थाना प्रभारी दीपक साहू पूतकेल गांव स्थित घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी संकलित करते हुए मामले की जांच कर रही है।
 
MadhyaBharat 15 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.