Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
समर्थन मूल्य पर धान खरीद का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री ने की प्रक्रिया की शुरुआत
korba, Paddy procurement , support price launched

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीद का कार्य कोरबा जिले में आज शनिवार को औपचारिक रूप से शुरू हो गया। जिले के किसानों के लिए यह दिन बेहद महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि लंबे इंतजार के बाद सरकारी खरीद केंद्रों में धान उपार्जन प्रक्रिया का आरंभ हुआ।

मुख्य कार्यक्रम विकासखंड कोरबा के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित केंद्र सोनपुरी में आयोजित किया गया, जहाँ कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने धान खरीद का विधिवत शुभारंभ किया। मंत्री देवांगन ने इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की पूजा-अर्चना कर खरीद कार्य की शुरुआत की और कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने केंद्र में धान बेचने पहुंचे किसान फूलसिंह राठिया का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और आगामी खरीदी मौसम के लिए शुभकामनाएँ दीं। मंत्री ने कहा कि इस वर्ष धान खरीदी की सभी व्यवस्थाएँ पहले से अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और तकनीकी रूप से सुदृढ़ की गई हैं, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर रामपुर से विधायक फूल सिंह राठिया, कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिलास्तरीय अधिकारी, समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध करा दी गई हैं तथा खरीदी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।

किसानों ने भी समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू होने पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाएँ इस बार खरीदी प्रक्रिया को सुगम बनाएंगी। धान खरीद के आरंभ के साथ ही कोरबा जिले में खरीफ सीजन की आर्थिक गतिविधियों में नई गति आने की उम्मीद है।

 

MadhyaBharat 15 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.