Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
नाबालिग आरोपित से 6,300 रुपये और तीन चोरी की मोटरसायकिल जब्त
dhamtari, three stolen motorcycles , minor accused

धमतरी । धमतरी जिले के थाना नगरी पुलिस ने लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया है। आरोपित से 6,300 रुपये नकद और 03 चोरी की मोटरसायकिल जब्त की गईं। कार्रवाई पुलिस की तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना और सतत् निगरानी का परिणाम है।

13 मार्च 2025 को गांधी उद्यान के सामने यात्री प्रतिक्षालय में दंपति के बैग से 40 हजार रुपये चोरी का मामला दर्ज हुआ था। आरोपित ने वारदात कबूल करते हुए बताया कि वह 33 हजार 700 रुपये खर्च कर चुका था और 6,300 रुपये अपने किराये के कमरे में छिपा रखा था। तीनों मोटरसायकिल आरोपित की निशानदेही पर ग्राम छिपली से जब्त की गईं। पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली थी कि एक बालक चोरी की मोटरसायकिल बेचने ग्राहक तलाश रहा है। घेराबंदी कर उसे बस स्टैंड क्षेत्र से पकड़ा गया। आरोपित के पकड़े जाने के बाद दो मोटरसायकिल चोरी के मामले भी सुलझे हैं। कृषि उपज मंडी से स्प्लेंडर (30,000 रुपये) चोरी, सिंगपुर नाका क्षेत्र से काला-नीला स्प्लेंडर चोरी, नगरी न्यायालय परिसर से लाल पल्सर चोरी क‍िया गया था।

किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत

आरोपित की सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार कर उसे किशोर न्याय बोर्ड धमतरी के समक्ष शन‍िवार को प्रस्तुत किया गया है। पुलिस टीम अन्य मामलों की भी जांच कर रही है। धमतरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाना में दें।


 

MadhyaBharat 15 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.