Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
अवैध स्मैक (ब्राउन शुगर) का विक्रय करने वाला एक गिरफ्तार
anuppur, One arrested , selling illegal macsk

अनूपपुर । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के थाना रामनगर पुलिस ने बुधवार की रात नशे के विरुद्ध कार्यवाही में अवैध स्मैक (ब्राउन शुगर) की विक्रय करने की फिराक एक व्यक्ति को पकड़ते हुए 1.04 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) बरामद किया है।


थाना प्रभारी सुमित कौशिक ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की रात्रि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति स्मैक (ब्राउन शुगर) का अवैध रूप से विक्रय करने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा संदेही व्यक्ति 28 वर्षीय चंचल गुप्ता उर्फ सनी उर्फ चार्ली पुत्र गौरी गुप्ता निवासी गोपाल पंडाल, राजनगर को पकड़कर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 1.04 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) बरामद की गई। जिस पर थाना रामनगर में अपराध की धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। वहीं इसकी अनुमानित कीमत ₹3,000 से ₹15,000 के बीच हो सकती है, जो उसकी शुद्धता और बाजार (स्थानीय या अंतरराष्ट्रीय) पर निर्भर करती है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित से पूछताछ जारी है और यह जांच की जा रही है कि वह मादक पदार्थ कहाँ से लाया था।


कार्यवाही में थाना प्रभारी सुमित कौशिक, एएसआई अशोक सिंह, प्रधान आरक्षक सनत द्विवेदी, प्रधान आरक्षक अमित पटेल, प्रधान आरक्षक निरंजन खलखो, प्रधान आरक्षक राहुल प्रजापति, आरक्षक अनुराग भार्गव एवं अनुराग सिंह शामिल रहें।

 

MadhyaBharat 13 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.