Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अलर्ट में पिछले 24 घंटे से लगातार सघन अभियान चला रही पुलिस और एजेंसियाँ
jabalpur, Police and agencies , intensive operations.

जबलपुर । दिल्ली में सोमवार की शाम लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद जबलपुर में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस बल के साथ ही बम निरोधक दस्ता और खुफिया एजेंसी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में जुटी है।

 

 

जबलपुर प्रतिबंधित संगठन सिमी का गढ़ भी माना जाता था। सिमी के कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी कई साल पहले यहां से पकड़े जा चुके हैं। इतना ही नहीं शहर के कई इलाकों में एनआईए जैसी बड़ी जांच एजेंसियां भी कई बार छापेमारी कर कई संदिग्धों को पकड़कर ले जा चुकी हैं। इसके साथ-साथ जबलपुर में सैन्य मुख्यालयों और सुरक्षा संस्थानों का होना इसे और भी संवेदनशील बनाता है। ऐसे में पुलिस और खुफिया एजेंसियों की पैनी निगाह लगातार शहर की संवेदनशील जगहों पर बनी हुई है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

 

 

जबलपुर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कोई घटना न हो इसको लेकर आरपीएफ, जीआरपी की टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। कुछ टीम डॉग स्क्वॉड के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही हैं। सोमवार की रात से शुरू हुआ तलाशी अभियान लगातार चल रहा है। डॉग स्क्वॉड के साथ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सर्चिंग के लिए रेलवे स्टेशन में आरपीएफ और जीआरपी की टीमें बड़ी संख्या में तैनात हैं। यात्रियों के बैग की तलाशी ली जा रही है। जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि यात्रियों को हिदायत दी जा रही है और यात्रियों के सामान की बाकायदा जांच भी की जा रही है। अनाउंसमेंट के माध्यम से यात्रियों को लावारिस सामग्री मिलने पर उसे हाथ न लगाने और तत्काल ड्यूटी में तैनात जवानों या रेलवे अधिकारी-कर्मचारियों को सूचना देने की अपील की जा रही है।

 

सुरक्षा के मद्देनजर भीड़भाड़ वाले इलाके बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और ऐतिहासिक महत्व की इमारत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, इतना ही नहीं होटल, लॉज, मुसाफिर खानों की जांच की जा रही है। वहीं शहर के सभी मार्गों से आने और जाने वाले वाहनों की चेकिंग भी पुलिस के जवान कर रहे हैं। संदेह होने पर दोपहिया के साथ-साथ चारपहिया वाहनों को रोककर भी तलाशी ली जा रही है। इसके साथ-साथ एयरपोर्ट, डिफेंस फैक्ट्रियां और धार्मिक स्थलों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाकर हर संदिग्ध की जांच की जा रही है।

 

 

MadhyaBharat 12 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.