Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने घरघोड़ा से तमनार तक 12 किलोमीटर पदयात्रा का किया शुभारंभ
raigarh, Finance Minister , Gharghoda to Tamnar.

रायगढ़ । सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रायगढ़ जिले में आज बुधवार को ‘यूनिटी मार्च’ का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन के माध्यम में सरदार पटेल जी के योगदान, उनके दृढ़ नेतृत्व और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ राष्ट्रीय एकता एवं विकसित भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक सार्थक प्रयास किया जा रहा है।

 

आज विकासखण्ड मुख्यालय घरघोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया और राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह और जनप्रतिनिधियों ने तमनार तक 12 किलोमीटर पदयात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत में नृत्य, बारडोली सत्याग्रह, ‘सरदार’ उपाधि की पृष्ठभूमि, 565 रियासतों का विलय और सरदार पटेल के प्रेरक प्रसंग को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रोचक ढंग से प्रस्तुत किया।

 
पद यात्रा पर जनप्रतिनिधियों द्वारा भारत माता की जय, वन्दे मातरम सहित भारत के वीर सपूतों की जयकारे के साथ निकली। यह पदयात्रा घरघोड़ा के गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर जयस्तंभ चौक, होलिका दहन स्थल, कारगिल चौक, स्वामी आत्मानंद स्कूल, झांका दरहा पहुंचेगा। जहां स्थानीय ग्रामीण युवा इस पदयात्रा का स्वागत करेंगे। इसके बाद यह पद यात्रा ग्राम देवगढ़ हायर सेकंडरी स्कूल मार्ग, तमनार के जरेकेला प्रवेश करेगी। इसके बाद बरभाठा, राम मंदिर चौक होते हुए तमनार के स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में समापन होगी।

 

 

MadhyaBharat 12 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.