Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
राहुल गांधी बताएं मप्र युवा कांग्रेस के चुनाव में साढ़े 8 लाख वोट किसके कहने पर चोरी हुए: विश्वास सारंग
bhopal, Rahul Gandhi, Vishwas Sarang
भोपाल । मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए युवा कांग्रेस के चुनाव में जमकर वोट चोरी हुई है। राहुल गांधी देशभर में वोट चोरी के मिथ्या आरोप लगा रहे हैं, जबकि उनकी अगुवाई वाली कांग्रेस पार्टी के अंदर ही वोट चोरी हो गए हैं। राहुल गांधी की अगुवाई में मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस के चुनाव कराए गए, जिसमें वोट चोरी हुए। राहुल गांधी बताएं मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस चुनाव में साढ़़े 8 लाख वोट होल्ड और रिजेक्ट किए, यह किसने चुराए। क्या यह वोट राहुल गांधी के इशारे पर चोरी हुए हैं?


उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस के चुनाव में वोट चोरी कर किसान के बेटे अभिषेक परमार को हराया और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लखन घनघोरिया के बेटे यश को चुनाव में जिताया। कांग्रस पार्टी का यह चुनाव भी वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति की भेंट चढ़ गया। मध्य प्रदेश के युवाओं से रजिस्ट्रेशन और चुनाव लड़ने के नाम पर जो साढ़े 8 करोड़ वसूले गए हैं वह उनके माता-पिता की गाढ़ी कमाई के पैसे हैं। राहुल गांधी बताएं कि आखिर साढ़े 8 करोड़ रुपये पर पर डाका किसने डाला और किसके इशारे पर डाला गया है। मैं कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से पूछता हूं कि जब लोकतंत्र का मखौल ही उड़ाना था तो युवा कांग्रेस चुनाव के लिए रजिस्ट्रेशन कराकर मध्य प्रदेश के भोलेभाले युवाओं से पैसे क्यों वसूले। राहुल गांधी जब से कांग्रेस का चेहरा बने हैं, तबसे कांग्रेस पार्टी लगातार चुनाव हार रही है। राहुल गांधी सुर्खियां बटोरने के लिए लोकतांत्रित व्यवस्थाओं पर तथ्यहीन, झूठे और मनगढंत आरोप लगा रहे हैं।


मंत्री विश्वास सारंग ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस चुनाव में उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई थी, लेकिन अशोक नगर जिले के चंदेरी विधानसभा के निवासी 44 वर्षीय संतोष सिंह को मतदान के लिए पात्र कर दिया। इसी तरह अंजुम खान भी सदस्य बनीं, जिनकी उम्र मतदाता सूची के आधार पर 36 साल है। चंद उदाहरण बताते हैं कि कांग्रेस पार्टी के अंदर कोई लोकतंत्र नहीं है। साथ ही यह भी सिद्ध होता है कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रित व्यवस्था पर विश्वास नहीं करती। कांग्रेस पार्टी ने युवा कांग्रेस चुनाव के लिए सदस्य बनाने प्रति व्यक्ति 50 रुपये पंजीयन शुल्क रखा था। 15 लाख लोगों ने युवा कांग्रेस चुनाव के लिए पंजीयन कराया, यानी साढ़े 7 करोड़ रुपये कांग्रेस पार्टी ने पंजीयन के नाम पर गरीबों और किसानों के बेटे-बेटियों से वसूल लिये। युवा कांग्रेस का चुनाव करीब 4 हजार लोगों ने लड़ा, जिससे कांग्रेस पार्टी ने 1 करोड़ रुपये वसूले, यानी कांग्रेस पार्टी ने युवा कांग्रेस के चुनाव के नाम पर साढ़े 8 करोड़ रुपये मध्य प्रदेश के गरीब परिवार के लोगों से वसूले। नतीजा यह निकला कि 5 लाख वोट रिजेक्ट कर दिए गए और साढ़े 3 लाख वोट होल्ड कर दिए गए। इस तरह कुल साढ़े 6 लाख लोगों को ही वोट के लिए पात्र बताया गया।


सारंग ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोप सिर्फ जुमलेबाजी हैं। वह मध्य प्रदेश और देश की जनता को गुमराह करने के लिए इस तरह के तथ्यहीन और निराधार आरोप लगा रहे हैं। राहुल गांधी जब से कांग्रेस का चेहरा बने हैं, तबसे कांग्रेस पार्टी लगातार चुनाव हार रही है। जुमलेबाजी करना राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के नेताओं की आदत बन चुकी है। राहुल गांधी ने अब तक लोकतांत्रिक व संवैधानिक संस्थाओं पर जितने भी आरोप लगाए हैं, एक भी साबित नहीं कर पाए हैं। मतदाता सूची को लेकर लगाए जा रहे आरोप भी निराधार साबित हुए हैं। मैंने पहले भी यह स्पष्ट किया था कि देश के संविधान में यदि आपको वोटर लिस्ट या चुनाव से संबंधित कोई दिक्कत है तो इसकी शिकायत का प्रावधान और प्रक्रिया है, लेकिन आज तक कांग्रेस ने चुनाव आयोग को कोई शिकायत नहीं की। राहुल गांधी स्वयं जानते हैं कि अगर मैं अदालत गया तो मेरी झूठ का भांडा फूट जाएगा, इसलिए वह सिर्फ आरोप लगाते हैं। देशभर में घूम-घूमकर वोट चोरी के आरोप लगाने वाले राहुल गांधी मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अंदर हुए वोट चोरी को लेकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। मैं कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से पूछता हूं कि जब लोकतंत्र का मखौल ही उड़ाना था तो युवा कांग्रेस चुनाव के लिए रजिस्ट्रेशन कराकर मध्य प्रदेश के भोलेभाले युवाओं से पैसे क्यों वसूले। मध्य प्रदेश के युवाओं से रजिस्ट्रेशन और चुनाव लड़ने के नाम पर जो साढ़े 8 करोड़ वसूले गए हैं, वह उनके माता-पिता की गाढ़ी कमाई के पैसे हैं। राहुल गांधी बताएं कि आखिर साढ़े 8 करोड़ रुपये पर पर डाका किसने डाला और किसके इशारे पर डाला गया है।
MadhyaBharat 10 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.