Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
असम मंत्रिमंडल ने बहुविवाह निषेध विधेयक को दी मंजूरी
guwahati, Assam Cabinet ,Polygamy Prohibition Bill
गुवाहाटी । राज्य मंत्रिमंडल ने असम बहुविवाह निषेध विधेयक-2025 को मंजूरी दे दी। इसे राज्य में बहुविवाह प्रथा को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रही है। यह निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की अध्यक्षता में रविवार रात लोक सेवा भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया। बैठक में और भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

 

मंत्रिमंडल ने उत्तर गुवाहाटी के रंगमहल में स्टेट ऑफ द आर्ट ज्यूडिशियल टाउनशिप के पहले चरण के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की। इस परियोजना की अनुमानित लागत 478.78 करोड़ रुपये होगी। हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स डेवलपमेंट (फेज-I) के अंतर्गत आधुनिक न्यायिक परिसर का निर्माण किया जाएगा। सभी भवन आपस में पुलों से जुड़े होंगे। यह परिसर क्षेत्र का प्रमुख न्यायिक केंद्र होगा। इस परियोजना के प्रमुख घटक हाई कोर्ट बिल्डिंग (जी+4), हाई कोर्ट बार बिल्डिंग (जी+6), तथा हाई कोर्ट ऑफिस बिल्डिंग (जी+6) हैं।

 

राज्य मंत्रिमंडल ने असम स्टार्टअप एंड इनोवेशन पॉलिसी 2025-30’ को भी मंजूरी दी। इसका उद्देश्य अगले पांच वर्ष में असम को देश के अग्रणी नवाचार और उद्यमिता केंद्रों में स्थापित करना है। इस नीति पर पांच वर्षों में 397 करोड़ रुपये का व्यय होगा। इस नीति के अंतर्गत विभिन्न आर्थिक सहायता प्रावधान किए गए हैं। मंत्रिमंडल ने असम बहुविवाह निषेध विधेयक- 2025 को मंजूरी प्रदान की है। इसे बहुविवाह प्रथा को समाप्त करने और इसे अपराध घोषित करने के उद्देश्य से लाया गया है (छठी अनुसूची वाले क्षेत्रों को छोड़कर)। यह विधेयक ऐसे पुरुष या महिला को विवाह करने से रोकता है जिसकी जीवित पत्नी या पति हो, या जिसका विवाह विधिक रूप से विच्छेदित नहीं हुआ हो। साथ ही, इस विधेयक में बहुविवाह से पीड़ित महिलाओं को मुआवजा देने का भी प्रावधान रखा गया है ताकि उन्हें न्याय और सामाजिक सुरक्षा मिल सके।

 

बैठक में कैरीयर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) के अंतर्गत असम के स्वायत्त, प्रांतीयकृत और सरकारी महाविद्यालयों के सहायक प्राध्यापकों व पुस्तकालयाध्यक्षों के पदोन्नति की प्रभाव तिथि निर्धारित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा, मंत्रिमंडल ने ‘चु-का-फा विश्वविद्यालय, असम’ की स्थापना के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। यह विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के प्रसार के लिए अविभाजित शिवसागर, विशेषकर चराइदेव जिले में एक शिक्षण, आवासीय और संबद्ध विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया जाएगा।

 

MadhyaBharat 10 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.