Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
राजद-कांग्रेस कभी भी बिहार को विकसित नहीं बना सकते हैं: प्रधानमंत्री
patna, RJD-Congress ,PM
पटना । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सीतामढ़ी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन और विशेष कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तंज कसा। उन्होंने राजद पर अपराध और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)उम्मीदवारों के लिए समर्थन भी मांगा।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के सीतामढ़ी में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है। राजद-कांग्रेस कभी भी बिहार को विकसित नहीं बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिहार का भविष्य तय करेगा। इसलिए ये चुनाव बहुत अहम है।
 
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि जंगलराज वालों के प्रचार के गाने सुने हैं आपने? छोटे बच्चे मंच से कह रहे हैं, हमें रंगदार बनना है। क्या बिहार के बच्चों को रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर- इंजीनियर बनना चाहिए ? बिहार में स्टार्टअप के सपने देखने वाले चाहिए, हैंड्सअप कहने वाले नहीं चाहिए। राजद वालों के प्रचार गाने सुनकर आप कांप जाएंगे। हम बच्चों के हाथों में लैप टॉप दे रहे हैं। राजद वाले कट्टा-दुनाली दे रहे हैं।
 
पीएम मोदी ने कहा कि जहां राजद और कांग्रेस का कुशासन हो, वहां विकास का नामो-निशान नहीं होता है। जहां भ्रष्टाचार हो, वहां सामाजिक न्याय नहीं मिलता, ऐसे लोग कभी भी बिहार का भला नहीं कर सकते।
 
प्रधानमंत्री ने कहा, " माँ सीता की भूमि पर आया हूं, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मुझे 6 साल पहले का वाकया याद आता है। 8 नवंबर 2019 को मैं यहां आया था। अगले दिन करतारपुर कॉरिडोर के लिए पंजाब के लिए निकलना था। उसी दिन राम मंदिर पर फैसला भी आना था। मैं मन ही मन में सीता माता से प्रार्थना कर रहा था कि फैसला राम मंदिर के पक्ष में आए। सीता मइया की धरती से मांगी प्रार्थना कभी खाली नहीं जाती। ऐसा ही हुआ उच्चत्म न्यायालय ने राम लला के पक्ष में ही फैसला दिया।"
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजकल 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की बहुत चर्चा है। उनके खातों में हमने 10-10 हजार डाले। कल्पना कीजिए अगर महिलाओं के खाते ही नहीं खुलते, तो क्या उन्हें ये पैसे मिल पाते? मोदी ने खाते खुलवाए, नीतीश जी ने पैसे डाले। अगर जंगलराज होता, तो आपके हक का भी पैसा लूट लिया जाता। कांग्रेस के प्रधानमंत्री नामदार के पिता जी कहते थे कि दिल्ली से एक रुपये निकलता है, तो गांव में जाते-जाते 15 पैसे हो जाते हैं। ये कौन सा पंजा था, जो एक रुपये के घिस-घिसकर 15 पैसे कर देता था। आज अगर पटना से 1 रुपये निकलता है, तो पूरे 100 पैसे आपके खातों में पहुंचते हैं।
 
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार आज मछली दूसरे राज्यों को भेज रहा है। बड़े-बड़े लोग भी बिहार की मछलियां देखने आ रहे हैं। तालाब में डुबकियां लगा रहे हैं। बिहार के चुनाव में डूबने कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस और राजद के लोग छठी मैया का अपमान कर रहे हैं। क्या ऐसा अपमान, बिहार, हिन्दुस्तान और मेरी माताएं, जो निर्जला उपवास करती हैं, वो सहन कर सकती हैं? क्या बिहार की माताएं-बहनें छठी मैया का ये अपमान बर्दाश्त करेंगी? छठी मैया के इस अपमान को बिहार का कोई भी व्यक्ति नहीं भूलेगा।
MadhyaBharat 8 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.