Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
धान कटाई में आई तेजी मजदूरों की बढ़ी मांग
dhamtari, Paddy harvesting picks , labourers rises

धमतरी । छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में इन दिनों तेजी से खरीफ धान फसल की कटाई-मिंजाई चल रही है। जिन खेतों में पानी जमा है, वहां पर हार्वेस्टिंग मशीन नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में किसान मजदूरों के सहारे धान की कटाई करा रहे हैं। गांव में मजदूराें की पूछ-परख बढ़ गई है।

मौसम खुलने के बाद धान कटाई में तेजी आ गई है। इन दिनों मजदूरों की पारिश्रमिक 170 से 200 रुपये के बीच चल रही है। किसान क्लब देमार के अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने बताया कि हार्वेस्टिंग मशीन से धान कटाई का प्रति घंटे 28 सौ तीन हजार रुपये चल रहा है। सप्ताहभर के बाद कार्य में तेजी आएगी। किसान व मजदूर व्यस्त हो जाएंगे। जिले के धमतरी, कुरूद, मगरलोड और नगरी ब्लाक में करीब एक लाख हेक्टेयर क्षेत्र से अधिक रकबा पर जिले के किसानों ने अर्ली वेरायटी के धान फसल खेतों पर ली है, जो इन दिनों खेतों में तैयार हो रही है। किसानों ने अपने धान फसल की कटाई-मिंजाई शुरू कर दी है। जिले के अधिकांश गांव में धान फसल की कटाई-मिंजाई चल रही है। गांव में हार्वेस्टर व ट्रेक्टर-ट्राली की मांग बढ़ गई है।
राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से होगी। धान खरीद के लिए मुश्किल से सप्ताह भर का समय बचा है। देरी से बुआई करने वाले किसान चिंतित है। अभी भी उनकी धान फसल पककर तैयार नहीं हुई है। उधर धान फसल की कटाई-मिंजाई शुरू होते ही बाजार में बारदाना की मांग बढ़ गई है। बाजार में भी खरीद-बिक्री शुरू हो गई है। जरूरतमंद किसान बारदाना को स्टाक करके रखे हुए है। वहीं चावल दुकानों से बारदाना धान खरीदी के लिए शासन स्तर से एकत्रित किया जा रहा है, ताकि इसका उपयोग धान खरीदी के समय किया जा सके।
प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि किसानों के प्रति हमारी जवाबदेही है। प्रशिक्षण में ण्अधिकारियों को धान उपार्जन नीति 2025-26 की विस्तृत जानकारी बिंदुवार दी गई। इसमें विशेष रूप से इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर की कार्यप्रणाली, गेट पास व्यवस्था, गणना योग्य स्टैकिंग, पर्याप्त मात्रा में त्रिपाल की उपलब्धता, टोकन ‘तुहर हाथ’ ऐप के माध्यम से निर्गत करने की प्रक्रिया एवं किसानों की सुविधा के लिए प्रचार-प्रसार की व्यवस्था पर चर्चा की गई।
कलेक्टर ने कहा कि धान खरीद प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी नोडल अधिकारी खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित करें। उन्होंने निर्देश दिए है कि प्रत्येक शनिवार को नोडल अधिकारी अपने-अपने खरीदी केन्द्रों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, जिससे स्थल पर समस्याओं का तत्काल निराकरण हो सके।

 

 

MadhyaBharat 7 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.