Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर
balrampur,   speeding car hits ,cyclist

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अर्टिका कार ने एक साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है।

चश्मदीदों के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी और चालक ने सामने साइकिल सवार को देखने के बावजूद वाहन की रफ्तार कम नहीं की। कुछ ही सेकंड में साइकिल को टक्कर मारते हुए युवक सड़क किनारे जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे उठाकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
शंकरगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल ने आज शुक्रवार काे बताया कि, मामले में अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित या उसके परिजन आवेदन देते हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साइकिल सवार सड़क पार कर रहा था, तभी हादसा हुआ। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह मार्ग अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का केंद्र बन गया है। उन्होंने प्रशासन से इस स्थान पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को टाला जा सके।

MadhyaBharat 7 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.