Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बिहार के विकास के लिए एनडीए को जिताएं : अमित शाह
patna, Make NDA win , Bihar
पश्चिम चम्पारण(बगहा) । बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर प्रखंड के खैरा टोला मैदान में गुरूवार को भाजपा के विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी ,तो यहां रोजगार के अवसर बढेंगे । बिहार के विकास के लिए एनडीए को जिताईए।
 
गृह मंत्री शाह ने लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने बहुत काम किय उनमें, चारा घोटाला, ज़मीन के बदले नौकरी घोटाला, होटल बिक्री घोटाला, अलकतरा घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला, भर्ती घोटाला और एबी एक्सपोर्ट घोटाला किया है, यहां तक कि नरसंहार भी किए हैं। शाह ने कहा कि क्या घुसपैठियों को बिहार की मतदाता सूची से हटाया जाना चाहिए या नहीं? अभी हाल ही में, राहुल गांधी ने 'घुसपैठियों बचाओ' मार्च निकाला था। उनका कहना है कि घुसपैठियों को मतदाता सूची में बने रहना चाहिए। ये घुसपैठिए हमारे युवाओं से नौकरियां छीनते हैं, गरीबों के राशन का हिस्सा हड़प लेते हैं और देश को असुरक्षित बनाते हैं ।
 
गृहमंत्री शाह ने कहा कि कट्टा बनाने वाली सरकार चाहिए या कट्टा लहराने वाली सरकार चाहिए। मोदी जी के द्वारा केन्द्र सरकार एवं नीतीश जी बिहार को विकसित राज्य बना रहे हैं, अब आतंकवाद से डरने की जरूरत नहीं है। अयोध्या में राम मन्दिर बना है ,अब सीतामढ़ी में मां जान की मंदिर साढ़े आठ सौ करोड़ से बनने जा रहा है। गरीब के बच्चों को केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा दिया जायेगा। बेतिया में इंजिनियरिंग कालेज की स्थापना की गई है,रामनगर में मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी कर ली गई है। किसानों के खाते में अब किसान सम्मान निधी के रुप में नौ हजार रुपये दिया जायेगा। बन्द पडी सभी चीनी मिलों को सरकार बनने के बाद चालू किया जायेगा।
 
मौके पर यूपी के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि आपके बिहार में भारी बहुमत से सरकार बनने जा रहा है। सभा को नैनीताल के सांसद अजय भट्ट व निरंजन पंजी यार , वाल्मीकि नगर के सांसद सुनील कुमार, केन्द्रीय राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी तो आप लोग अमन चैन से रहेगें।भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन्त्य कुमार लल्ला , सभा की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायिका भागीरथी देवी ने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।  

 

MadhyaBharat 6 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.