Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ बिलासपुर रेल हादसा : रेलवे प्रशासन ने हादसे में हुई 11 लोगों की मौत
raipur, Chhattisgarh Bilaspur ,train accident

बिलासपुर/रायपुर । बीते मंगलवार को हुए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल हादसे में गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन (68733) की मालगाड़ी से टक्कर में हुई 11 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए रेलवे प्रशासन ने उनके नामों की जानकारी उजागर की है तथा घायलों की जानकारी बीती देर रात दी है । मृतकों में 6 महिला और 5 पुरुष शामिल हैं। इस हादसे में 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों का जिला अस्पताल व सिम्स में पोस्टमार्टम किया गया। रेलवे की ओर से मृतकों के परिजन को 50-50 हजार अनुग्रह राशि का भुगतान किया गया है।

रेलवे द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि इस हादसे में प्रिया चंद्र पिता अशोक कुमार चंद्र,  21 वर्ष, पता- ग्राम सक्ति, जिला- सक्ति, अंकित अग्रवाल पिता तुलाराम अग्रवाल, 35 वर्ष, पता- रेलवे अस्पताल कोरबा, रंजीत कुमार प्रभाकर पिता लक्ष्मी राम प्रभाकर,  30 वर्ष, पता- ग्राम कोसा, थाना- मुलमुला, जिला जांजगीर चांपा, शीला यादव पति अर्जुन यादव, उम्र 32 वर्ष, पता-देवरी खुर्द, जिला-बिलासपुर, प्रमिला वस्त्रकार पति कुमार वस्त्रकार,  55 वर्ष, पता-पाराघाट, थाना- मस्तूरी, जिला बिलासपुर, गोदावरी बाई यादव पति जोगीराम यादव,  60 वर्ष, पता- ग्राम लालपुर, थाना-रतनपुर, जिला बिलासपुर, विद्यासागर पिता जवाहर,  53 वर्ष, पता- देवरीखुर्द, थाना- तोरवा, जिला- बिलासपुर, अर्जुन यादव पिता स्वर्गीय लक्ष्मण यादव,  35 वर्ष पता- देवरीखुर्द, बिलासपुर, मानमती यादव पति भागुराम यादव,   51 वर्ष, पता- ग्राम सलखा भाटा, थाना- रतनपुर, जिला बिलासपुर, लव शुक्ला पिता रमाकांत शुक्ला,  50 वर्ष, पता- बुधवारी बाजार, थाना- सिटी कोतवाली सक्ति, जिला सक्ति तथा गोती बाई यादव पति रामदीन यादव,  65 वर्ष, पता- ग्राम टिंगीपुर, चौकी- जूनापारा, जिला- बिलासपुर की मौत हुई है।

 

इस रेल हादसे में मथुरा भास्कर, स्त्री, (55 वर्ष),चौरा भास्कर, पुरुष,(50 वर्ष),शत्रुघ्न, पुरुष, ( 50 वर्ष),गीता देबनाथ, स्त्री, (30 वर्ष),मेहनिश खान, स्त्री, (19 वर्ष),संजू विश्वकर्मा, पुरुष, (35 वर्ष),सोनी यादव, स्त्री,(25 वर्ष),संतोष हंसराज, पुरुष, (60 वर्ष),रश्मि राज, स्त्री, ( 34), ऋषि यादव, ( 2 वर्ष), तुलाराम अग्रवाल, पुरुष, (60 वर्ष), आराधना निषाद, स्त्री, (16 वर्ष), मोहन शर्मा, पुरुष, (29 वर्ष), अंजूला सिंह, स्त्री, (49 वर्ष),शांता देवी गौतम, स्त्री,( 64 वर्ष),प्रीतम कुमार, पुरुष,(18 वर्ष),शैलेश चंद्र, पुरुष, (49 वर्ष),अशोक कुमार दीक्षित, पुरुष,(54 वर्ष),नीरज देवांगन, पुरुष, (53 वर्ष) तथा तथा राजेंद्र मारुति बिसारे, पुरुष, (60 वर्ष) घायल हुए हैं। इनका इलाज बिलासपुर के सिम्स तथा विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

दक्षिण पूर्वी रेलवे सर्किल के कमिश्नर ऑफ सेफ्टी बीके मिश्रा घटना की जांच कर तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंपेंगे। कमिश्नर ऑफ सेफ्टी बीके मिश्रा तीन दिनों तक बिलासपुर में रहकर ट्रेन हादसे की सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करेंगे। स्टेशन मास्टर, प्वाइंट्स मैन, की मैन, गार्ड शैलेश चंद्र, सेक्शन इंजीनियर, सिग्नल और इंजीनियरिंग सहित संबंधित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज करेंगे। जांच बिलासपुर डीआरएम ऑफिस में शुरू होगी। साक्ष्य देने वाले लोग मौके पर उपस्थित हो सकेंगे या कोलकाता स्थित रेल संरक्षा आयुक्त कार्यालय को जानकारी भेज सकेंगे। इस मामले में भारतीय रेलवे अधिनियम की धारा 113 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

 

MadhyaBharat 6 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.