Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
यश घनघोरिया सबसे ज्यादा वोट के साथ जीते
bhopal, Yash Ghanghoria, highest number of votes

भोपाल । मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव के परिणाम गुरुवार काे घोषित कर दिए गए हैं। जबलपुर विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया ने एमपी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में जीत दर्ज की है। यश को सबसे ज्यादा 3 लाख 13 हजार 730 वोट मिले हैं। जबकि भोपाल के अभिषेक परमार 2,38,780 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे हैं। जबकि सीधी के देवेंद्र दादू 27 हजार 566 वोटों के साथ तीसरे और ग्वालियर के शिवराज यादव 19 हजार 824 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे।

 
यश घनघोरिया को शुरू से ही प्रबल दावेदार माना जा रहा था। वे पूर्व मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया के पुत्र हैं, जिनकी राजनीतिक विरासत ने युवा नेता को मजबूत आधार प्रदान किया। वहीं, अभिषेक परमार भी भोपाल से मजबूत दावेदारी पेश कर रहे थे। दोनों ही उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अब प्रदेश अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा दिल्ली में होने वाले इंटरव्यू के बाद की जाएगी। इस प्रक्रिया के तहत शीर्ष तीन उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। इंटरव्यू के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष का अंतिम नाम तय होगा। दिल्ली में बैठक में मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के नए अघ्यक्ष के नाम पर मुहर लगाएंगे। इसलिए, जो प्रत्याशी आगे हैं, उन्हें जीत के बाद भी थोड़ा इंतजार करना होगा।


वहीं, भोपाल ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राहुल मंडलोई का चयन किया गया है। संगठन ने प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने बताया कि अभी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है केवल वोटो की गिनती की घोषणा हुई है अब जीते हुए कैंडिडेट का इंटरव्यू किया जाएगा उसके बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

 

बता दें कि प्रदेश में यूथ कांग्रेस के चुनावों की घोषणा 18 अप्रैल को हुई थी, जिसके बाद सदस्यता अभियान शुरू किया गया। ऑनलाइन मोड पर एप के जरिए कराई गई मेंबरशिप में हर नए सदस्य को 50 रुपए सदस्यता शुल्क भी अदा करना था। 20 जून से 19 जुलाई तक चलाए गए सदस्यता अभियान में 15,37,527 युवाओं ने सदस्यता फॉर्म भरे। इनमें से 63,153 युवाओं ने सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया। सदस्यता शुल्क के साथ 14 लाख 74 हजार 374 युवाओं ने मेंबरशिप के लिए फॉर्म भरे।

 
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार का नाम और प्राप्त वोट

यश घनघोरिया 3,13,730
अभिषेक परमार 2,38,780
देवेन्द्र सिंह दादू 27,566
शिवराज यादव 19,824
राजवीर कुडिया 11,058
जावेद पटेल 10,205
योगिता सिंह 6,401
शुभांगना राजे 6,132
अब्दुल करीम 5,966
प्रमोद सिंह 5,573
मोनिका मांडरे 5,075
स्वीटी पाटिल 4,512
नीरज पटेल 4,510
विनय पांडे 2,234
राजीव सिंह 2,014
प्रियेश चौकड़े 1,941
गीता कड़वे 1,481
आशीष चौबे 1,329
 
महासचिव पद पर धीरेज सिंह परिहार को सबसे ज्यादा वोट
युवा कांग्रेस में प्रदेश महासचिव के लिए 55 पदों पर 182 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से धीरेज सिंह परिहार ने सबसे ज्यादा 17,716 वोट हासिल कर शीर्ष स्थान पाया।

महासचिव पद पर उम्मीदवार का नाम और प्राप्त वोट

धीरेज सिंह परिहार 17,716
सत्याम सिंह गुर्जर 15,201
ऋषभ मिश्रा 14,699
शिवम सिंह परिहार 13,319
गौरव परमार 12,972
प्रमोद पटेल 12,002
सक्षम गुलाटी 10,792
रोहित राजोरिया 10,435
देवांशु सिंह परिहार 9,975
दीपक ठाकुर 9,801
 
MadhyaBharat 6 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.