Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
अंबिकापुर में सड़कों से हटेंगे ठेले
ambikapur, Handcarts , removed from the roads

अंबिकापुर । शहर की सड़कों और मुख्य मार्गों पर फैलते ठेलों और फेरी वालों की अनियमित व्यवस्था पर अब नगर निगम ने गंभीर रुख अपनाया है। लंबे समय से बढ़ते यातायात दबाव और अव्यवस्था को देखते हुए निगम प्रशासन ने ठेले और स्ट्रीट वेंडरों को व्यवस्थित ढंग से बसाने की तैयारी शुरू कर दी है।


निगम ने चार प्रमुख स्थलों पुराना बस स्टैंड, मैरीन ड्राइव तालाब परिसर, पीजी कॉलेज क्षेत्र और कंपनी बाजार को वेंडरों के लिए नए ठिकाने के रूप में चिह्नित किया है। इन स्थानों पर स्टॉल के साथ पानी, बिजली और साफ-सफाई जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि व्यापार सुचारु रूप से चल सके और शहर की सुंदरता पर भी असर न पड़े।

राजस्व प्रभारी विजय कुजूर ने आज साेमवार काे बताया कि, दीपावली के बाद वेंडरों की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें स्थानांतरण की प्रक्रिया और आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी। महापौर मंजूषा भगत ने स्पष्ट किया कि नगर निगम का उद्देश्य किसी की रोजी-रोटी छीनना नहीं है, बल्कि शहर को सुव्यवस्थित और स्वच्छ बनाना है।

नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप ने बताया कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद मुख्य सड़कों और बाजारों में जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वेंडरों के सुझावों को ध्यान में रखकर योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा, ताकि आर्थिक गतिविधियों और शहरी यातायात दोनों के बीच संतुलन बना रहे।

 

MadhyaBharat 3 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.