Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कटिहार में चुनावी हुंकार
katihar, Prime Minister Narendra Modi, election roar
कटिहार । बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच जनसभाओं और रैलियों का सिलसिला जारी है। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी महागठबंधन के नेता लोगों से समर्थन की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सोमवार को कटिहार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया और लोगों से राजग उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार की जनता राजनीति की पारखी है और जो कहा जाता है, उससे आगे की बात समझ जाती है। उन्होंने राजद-कांग्रेस के पोस्टर्स का जिक्र करते हुए कहा कि लालू यादव वर्षों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उनकी तस्वीरें पोस्टर्स से या तो गायब हैं या छोटी सी लगी हैं, जो दूरबीन से भी नहीं दिखती।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नामदार ने छठ महापर्व को ड्रामा बताया, ताकि बिहार के लोग राजद पर गुस्सा उतारें और राजद को पराजित करें।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत बिहार की बहनों के खाते में 10-10 हजार रुपए पहुंच रहे हैं और अभी तक 1.40 करोड़ बहनों के खाते में पैसा आ चुका है।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डबल इंजन की राजग सरकार का बहुत बड़ा फायदा है। फायदा ये है कि दिल्ली और पटना से निकला एक-एक रुपया आज सीधे आपके खाते में आता है। कोई चोर-लुटेरा लूट नहीं सकता। उन्होंने कहा कि बिहार का युवा, बिहार में काम करे, बिहार का नाम करे, ये हमारा संकल्प है। आपका राजग को दिया एक वोट इस काम को पूरा करेगा।
 
प्रधानमंत्री ने घुसपैठियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि देश के संसाधनों पर सिर्फ भारत के नागरिकों का हक है,न कि अन्य का। सारी सुविधाएं भारत के लोगों को मिलनी चाहिए, न कि घुसपैठियों को। उन्होंने कड़े रूख में कहा कि घुसपैठियों को संसाधन चुराने नहीं देंगे। दुर्भाग्य है कि राजद और कांग्रेस घुसपैठियों के पक्ष में खड़े होते रहते हैं।
 
प्रधामंत्री मोदी ने जनसभा में मौजूद सीमांचल के सभी राजग उम्मीदवारों को सम्यक रूप से विजय बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार पलायन के बजाय प्रगति के रूप में जाना जायेगा और बिहार का युवा बिहार में ही कम करेगा। उन्होने बिहार के युवाओं से आह्वाहन किया कि सुशासन और विकसित बिहार तभी बनेगा, जब आपका एक-एक वोट राजग के साथियों को विजयी बनाने के लिए पड़ेगा।
 
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शरुआत में कटिहार की पावन धरती को अंगीका भाषा में नमन किया और कटिहार के सपूत साहित्यकार अनूप लाल मंडल एवं अमर शहीद ध्रुव कुंडू का स्थानीय भाषा में अभिनन्दन किया।
MadhyaBharat 3 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.