Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
चक्रवाती तूफान मोंथा का असर अब भी जारी
balrampur,  impact of Cyclone ,Montha continues

बलरामपुर । चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का कहर अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिले बलरामपुर-रामानुजगंज में लगातार तीसरे दिन भी बेमौसम बारिश जारी है। आसमान में काले बादल छाए हैं और रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

सड़कों पर कीचड़ और जलभराव से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। कई निचले इलाकों में पानी घुस जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही घट गई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे पुल-पुलियाओं पर पानी बहने लगा है।

रामानुजगंज के सीमावर्ती क्षेत्रों में बहने वाली कन्हर नदी और सोननदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक और बारिश की संभावना जताई है।

धान की फसल पर संकट और गहराया
किसानों की परेशानी अब चरम पर है। खेतों में कटाई के लिए तैयार धान की फसल पानी में डूब गई है। कई जगहों पर भंडारित धान भीगने से खराब हो गया है। किसान सुरेश तिवारी ने बताया, हमने फसल काट ली थी, लेकिन बारिश ने सब बर्बाद कर दिया। अब सूखने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही।


इसी तरह किसान रामेश्वर यादव का कहना है कि, हर साल अक्टूबर के बाद मौसम खुल जाता था, पर इस बार नवंबर में भी लगातार बारिश ने नुकसान बढ़ा दिया है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि, बंगाल की खाड़ी से उठे इस तूफान का असर उत्तर छत्तीसगढ़ में 3 से 4 दिन और रह सकता है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और नदी-नालों के किनारे जाने से बचने की अपील की है।

लगातार बारिश से लोग अब राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। गांवों में लोग भगवान से मौसम सामान्य होने की प्रार्थना कर रहे हैं ताकि फसलों और घरों का नुकसान रुक सके।

 

MadhyaBharat 2 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.