Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
देव दिवाली पर्व पर उज्जैन को मिली बड़ी सौगात
bhopal,  big gift ,Dev Diwali festival
भोपाल । मध्य प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को भोपाल में आयोजित ‘अभ्युदय मध्य प्रदेश’ कार्यक्रम के दौरान एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए उज्जैन एयरपोर्ट के विकास के लिए मध्य प्रदेश शासन के विमानन विभाग एवं एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विमानन क्षेत्र के विशेषज्ञ उपस्थित थे।
 
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस अवसर पर कहा कि यह समझौता उज्जैन को हवाई संपर्क से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे न केवल उज्जैन, बल्कि पूरे मालवा क्षेत्र को नए औद्योगिक, पर्यटन और आर्थिक अवसर प्राप्त होंगे।
 
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू ने कहा कि भारत सरकार का लक्ष्य देश के प्रत्येक प्रमुख तीर्थ एवं पर्यटन केंद्र को हवाई संपर्क से जोड़ना है, और उज्जैन एयरपोर्ट का विकास उसी दिशा में एक सशक्त पहल है।
 
इस समझौते पर मध्य प्रदेश शासन की ओर से विमानन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ला तथा एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से अध्यक्ष विपिन कुमार (आईएएस) ने हस्ताक्षर किए। इस एमओयू का उद्देश्य उज्जैन एयरपोर्ट को एटीआर-72 श्रेणी के विमानों के संचालन के लिए विकसित करना तथा भविष्य में ए-320/321 श्रेणी के बड़े विमानों के संचालन की संभावनाओं को साकार करना है।

 

उल्‍लेखनीय है कि उज्जैन के निकट स्थित दताना हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जाएगा। उज्जैन एयरपोर्ट एटीआर-72 विमानों के लिए आईएफआर कंडीशन्स (जिसका आशय है कि रात में भी उड़ान भरी जा सकती है) में संचालन हेतु विकसित किया जाएगा। इस कार्य के लिए 241 एकड़ अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता होगी, जो कि मध्य प्रदेश शासन एएआई को नि:शुल्क उपलब्ध कराएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (एएआई) द्वारा एयरपोर्ट का विकास कार्य शीघ्र आरम्भ किया जाएगा।
 
उज्जैन एयरपोर्ट विकसित होने से पश्चिमी मध्य प्रदेश में पर्यटन एवं व्यावसायिक क्षेत्र में नवीन अवसर सृजित होंगे तथा आर्थिक गतिविधियां को बल मिलेगा। उज्जैन सीधे देश विदेश से हवाई मार्ग से जुड़ सकेगा। एयरपोर्ट स्थापित होने से लगभग 100 प्रत्यक्ष तथा लगभग 300 अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे। उज्जैन प्रदेश का नौवां एयरपोर्ट होगा तथा इससे मध्य प्रदेश नागरिक विमानन नीति 2025 में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में प्रगति होगी।
 
मुख्य बिंदु
भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा 45 करोड़ रुपये की प्रारंभिक राशि उज्जैन एयरपोर्ट के उन्नयन के लिए स्वीकृत की गई है। राज्य शासन द्वारा परियोजना की शेष लागत, यदि स्वीकृत राशि से अधिक होगी, वहन की जाएगी। 241 एकड़ अतिरिक्त भूमि राज्य शासन द्वारा निःशुल्क एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया को उपलब्ध कराई जाएगी। विकास कार्य पूर्ण होने के बाद एयरपोर्ट को स्वामित्व के आधार पर एएआई को हस्तांतरित किया जाएगा। उज्जैन एयरपोर्ट को 2028 के सिंहस्थ महाकुंभ के पूर्व संचालन योग्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
 
एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किए गए सर्वेक्षण में यह पाया गया कि एटीआर-72 विमानों के संचालन के लिए आवश्यक तकनीकी मानक (Obstacle Limitation Surface) अनुकूल हैं। यह परियोजना उज्जैन को धार्मिक, सांस्कृतिक, औद्योगिक एवं पर्यटन दृष्टि से वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
 
मुख्यमंत्री ने बाग प्रिंट का ठप्पा लगाकर पारंपरिक कला को किया प्रोत्साहित
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के उद्घाटन समारोह में लाल परेड ग्राउंड भोपाल में जहां मध्य प्रदेश के हस्तशिल्प, टेक्सटाइल और स्थानीय उद्योगों का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बाग प्रिंट के युवा शिल्पकार राष्ट्रीय एव अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मोहम्मद बिलाल खत्री के स्टॉल का अवलोकन किया और खुद बाग प्रिंट का ठप्पा लगाकर इस पारंपरिक कला की महत्ता को रेखांकित किया। इस पर अवसर पर मंत्री एव अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
 
MadhyaBharat 2 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.