Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
70वें स्थापना दिवस पर सीएम मोहन ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ
bhopal, CM Mohan, 70th foundation day

भोपाल । मध्य प्रदेश में शनिवार को  70वां स्थापना दिवस एक भव्य और ऐतिहासिक अंदाज में आरंभ हो गया। राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड से शुरू हुए ‘‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’’ राज्योत्सव ने पूरे प्रदेश को गर्व और उल्लास से भर दिया है। शनिवार से लगातार तीन दिवस तक मध्य प्रदेश अपनी विरासत को नमन करेगा, साथ ही बात होगी 2047 के विकसित, डिजिटल और आत्मनिर्भर ‘‘नए मध्यप्रदेश’’ को लेकर।


दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 70वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह अभ्युदय मध्य‍प्रदेश के अंतर्गत गौरवशाली विरासत, सांस्कृतिक वैभव एवं भविष्य की संभावनाओं पर केन्द्रित विभिन्न प्रदर्शनियों का उद्घाटन लाल परेड ग्राउंड, भोपाल में किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री, नागरिक उड्डयन किंजरापु राममोहन नायडू एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कानून एवं न्याय, भारत सरकार अर्जुन राम मेघवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके बाद उन्होंने रविंद्र भवन में ‘‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’’ का विमोचन किया और ‘‘ई-सेवा नागरिक एप’’ का शुभारंभ कर डिजिटल मध्य प्रदेश की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया।

तीन दिनों का उत्सव: अभ्युदय मध्यप्रदेश का नया कलेवर
राज्योत्सव ‘‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’’ इस बार पूरी तरह नए रंग-रूप में दिख रहा है। 1 से 3 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में कला, संस्कृति, विज्ञान और तकनीक का संगम देखने को मिलेगा। लाल परेड ग्राउंड, रविंद्र भवन और भोपाल के अन्य सांस्कृतिक स्थल रोशनी, संगीत और रंगों से जगमगा उठे हैं। आज शाम को मुख्‍य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में होगा। केंद्रीय मंत्री नायडू और मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन सत्र में ‘‘विश्ववंद श्रीकृष्ण की सांगीतिक यात्रा’’, जिसमें 500 कलाकारों ने संगीत, नृत्य और नाट्य के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को प्रस्तुत किया जाएगा, वह आकर्षण का केंद्र रहेगा।

इसके बाद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा ‘‘विरासत से विकास’’ थीम पर 2000 ड्रोन से देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो आयोजित किया जाना है। इस शो में मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों से लेकर आधुनिक उपलब्धियों तक की झलक आसमान में बिखरती हुई दिखाई देगी । रात को प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल अपने लोकप्रिय गीतों जैसे ‘रातां लम्बियां’, ‘हमनवां मेरे’ और ‘तारों के शहर’ से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे।

अभ्युदय प्रदर्शनी: विरासत और विकास की झलक
उल्‍लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर ‘‘अभ्युदय मध्यप्रदेश प्रदर्शनी’’ का जो उद्घाटन किया गया है उसमें ‘‘विकसित मध्यप्रदेश 2047’’, ‘‘मध्यप्रदेश के गौरव विक्रमादित्य’’, ‘‘विक्रमकालीन मुद्राएं और सिक्के’’, ‘‘प्रदेश की बावड़ियां’’, ‘‘पारंपरिक कला’’ और ‘‘विरासत से विकास’’ जैसे विषयों पर विशेष स्टॉल लगाए गए हैं । वहीं, इस अवसर पर प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और लोक संगीत से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

विजन डॉक्यूमेंट 2047: सुखद, सम्पन्न और सांस्कृतिक मध्यप्रदेश का सपना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’’ का विमोचन करते हुए कहा कि यह दृष्टि पत्र विकसित भारत @2047 के अनुरूप ‘‘सुखद, सम्पन्न और सांस्कृतिक’’ मध्यप्रदेश की दिशा तय करेगा। मुख्य सचिव अनुराग जैन के अनुसार, यह डॉक्यूमेंट प्रदेश के चार लाख से अधिक नागरिकों की सहभागिता से तैयार हुआ है। 2025 को ‘‘उद्योग और रोजगार वर्ष’’ घोषित किया गया है। करीब साढ़े आठ लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है और 94 हजार से अधिक उद्योगों में उत्पादन शुरू हो चुका है, जिससे 8 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। इस विजन डॉक्यूमेंट में औद्योगिक विकास को ₹2.9 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹60 लाख करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही एक करोड़ नए रोजगार सृजन का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

ई-सेवा नागरिक एप: डिजिटल एमपी की नई पहल
मुख्यमंत्री ने ‘‘ई-सेवा नागरिक एप’’ लॉन्च कर प्रदेश को डिजिटल शासन की नई दिशा दी। यह देश का पहला ऐसा पोर्टल होगा, जिसमें 1700 से अधिक सरकारी सेवाएं एक मंच पर उपलब्ध होंगी। प्रारंभिक चरण में 500 सेवाएं एप पर शुरू की जा रही हैं। अगले तीन माह में सभी सेवाएं ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से नागरिकों को मिल सकेंगी।मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य में आठ नए एयरपोर्ट बनाने की योजना पर भी तेजी से काम हो रहा है, जिससे प्रदेश के पर्यटन और उद्योग को नई गति मिलेगी।

 

MadhyaBharat 1 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.