Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
एमसीयू की तीसरी मंजिल से गिरे छात्र की ईलाज के दाैरान मौत
bhopal, Student , MCU dies

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) की तीसरी मंजिल से गिरे छात्र दिव्यांश चौकसे की शुक्रवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। वह गुरुवार सुबह तीसरी मंजिल से गिरकर घायल हो गया था। जिसके बाद से उसका सेज अपाेलाे अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार काे पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। पुलिस ने मामले में साथी छात्रों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

 

 

जानकारी के मुताबिक मास कॉम प्रथम वर्ष का छात्र दिव्यांश चाैकसे (22 साल) गुरुवार सुबह क्लास से ब्रेक लेकर बालकनी की तरफ गया था। इसी दौरान वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के छात्र और स्टाफ दौड़कर मौके पर पहुंचे। छात्र को सिर, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। तत्काल एम्बुलेंस बुलाई गई और उसे पहले पास के गीतांजलि अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे सेज अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां शुक्रवार रात करीब 10 बजे उसने दम तोड़ दिया। कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। शनिवार की सुबह हमीदिया हॉस्पिटल में बॉडी का पाेस्टमार्टम कराया।


रातीबड़ थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने बताया कि छात्र की हालत गंभीर होने के कारण उसका बयान दर्ज नहीं हो सके थे। हालांकि साथी छात्रों ने बयानों में खेलते हुए गफलत में रैलिंग फांदने से गिरने की बात बताई है। छात्रों का कहना है कि आपस में पकड़ा पकड़ी खेल रहे थे। हालांकि मामले की सभी एंगल पर जांच की जा रही है। रातीबाड़ी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला पैर फिसलने के कारण हादसे का लग रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं कर रही। साथी छात्रों और स्टाफ के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। यूनिवर्सिटी के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसा दुर्घटना था या कोई अन्य कारण। फिलहाल, हत्या या आत्महत्या के कोई संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

 
MadhyaBharat 1 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.