Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपित इटारसी से पकड़ाया
rajgarh,  accused of kidnapping , Itarsi

राजगढ़ । मप्र के राजगढ् के कालीपीठ थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक सप्ताह पूर्व ग्राम खेड़ी निवासी 16 वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ जबरन गलत काम करने वाले आरोपित को इटारसी रेलवे स्टेशन जिला नर्मदापुरम से हिरासत में लिया। पुलिस ने बालिका को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया । साथ ही उसके कथनों के आधार पर आरोपित के खिलाफ अतिरिक्त धाराओं में इजाफा कर अदालत में पेश किया।

 

थानाप्रभारी जितेन्द्र अजनारे ने शनिवार को बताया कि 25 अक्टूबर को ग्राम खेड़ी निवासी 16 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने शिकायत की कि बीते रोज बच्ची बिना बताए गायब हो गई, शंका है कि संदेही आरोपित उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने संदेही के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। विवेचना के दौरान वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित विजय (23)पुत्र रामबाबू गौड़ निवासी चाठा थाना देहात ब्यावरा को इटारसी रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया।

 

पुलिस ने पीड़ित के कथनों के आधार पर आरोपित के खिलाफ अतिरिक्त धारा 87, 64(1) बीएनएस, 5एल/6 पाॅक्सो के तहत इजाफा कर अदालत में पेश किया। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी जितेन्द्र अजनारे, एसआई अरुण जाट, प्रआर.बालिस्टर रघुवंशी, हरपाल, आर. राहुल रजक सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

MadhyaBharat 1 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.