Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
आत्मविश्वास और सतत परिश्रम से ही मिलती है सफलता: नौसेना अध्यक्ष
bhopal, Success is achieved , Navy Chief
भोपाल । नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा करने की कार्ययोजना बनाई है। इस सपने को पूरा करने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलती है। देश के विकास में हर व्यक्ति अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि मैं बहुत साधारण परिवार में पैदा हुआ और नौसेना अध्यक्ष के पद तक पहुंचा। आपकी पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति आपकी सफलता का प्रारंभिक बिन्दु है। सफलता की उड़ान आप कहाँ तक ले जा सकते हैं यह आप पर निर्भर है। देश के भविष्य के निर्माता, निदेशक और नायक युवा ही हैं।
 
एडमिरल त्रिपाठी शुक्रवार को अपने गृह नगर मध्य प्रदेश के सतना जिले के ग्राम महुडर में अपने अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। दरअसल, आज का दिन विन्ध्य क्षेत्र के साथ-साथ पूरे देश के लिए गौरव का दिन रहा, जब उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सतना जिले के ग्राम महुडर में नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का भव्य नागरिक अभिनंदन किया। महुडर एडमिरल त्रिपाठी का गृहग्राम है। इस दौरान एडमिरल त्रिपाठी ने अपने बचपन, गांव तथा सैनिक स्कूल से जुड़ी रोचक यादें साझा की।

विन्ध्य के सपूतों ने आपरेशन सिंदूर में अप्रतिम वीरता दिखाकर देश का गौरव बढ़ायाः शुक्ल
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भावुक होते हुए कहा कि विन्ध्य की माटी के सपूत का उनके घर पर नागरिक अभिनंदन करना हम सबका गौरव बढ़ा रहा है। हमारे लिए यह बहुत सौभाग्य की बात है कि नौसेना अध्यक्ष त्रिपाठी और थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी विन्ध्य के सपूत हैं। दोनों ने सैनिक स्कूल रीवा से शिक्षा ग्रहण कर सेना में सर्वोच्च पद प्राप्त किया है। विन्ध्य के इन दोनों सपूतों ने आपरेशन सिंदूर में अप्रतिम साहस और वीरता दिखाकर विन्ध्य ही नहीं पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। आज इस परिसर में हर व्यक्ति के चेहरे पर खुशी और हृदय में गर्व का भाव है। ऐसा क्षण जीवन में विरले ही प्राप्त होता है।

एडमिरल दिनेश त्रिपाठी अपने गांव ही नहीं पूरे देश का गौरव
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि छोटे से गांव से निकलकर त्रिपाठी ने नौसेना अध्यक्ष जैसा बड़ा पद प्राप्त करके हम सबको गौरव की अनुभूति कराई है। नौसेना अध्यक्ष की सरलता, सहजता, पराक्रम और अपनी माटी के प्रति प्रेम अनुकरणीय है। एडमिरल त्रिपाठी आज भी अपनी गांव की माटी से जुड़े हुए हैं। भगवान की विन्ध्य और महुडर की माटी पर विशेष कृपा है जहाँ एडमिरल त्रिपाठी जैसे व्यक्ति ने जन्म लिया है।

गांव और सैनिक स्कूल से मिले संस्कारों ने मेरे जीवन को सही दिशा दीः एडमिरल त्रिपाठी
समारोह में नौसेना अध्यक्ष एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि मैं गरीब परिवार का गांव का बेटा हूँ। मुझे गांव और सैनिक स्कूल से मिले संस्कारों ने ही जीवन को नई दिशा दी। मेरे चाचा जी श्री रामलखन शर्मा ने बचपन से ही शिक्षा और अच्छे कॅरियर के लिए प्रोत्साहित किया। सैनिक स्कूल में शिक्षा के दौरान मैंने अपने कॅरियर के संबंध में महत्वपूर्ण योजना बनाई। सैनिक स्कूल के अनुशासन और परिश्रम ने मेरी सफलता का मार्ग प्रशस्त किया। मैंने हमेशा अपने सम्पर्क और संबंधों को महत्व दिया। सेना में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए मुझे इससे बहुत लाभ मिला। विन्ध्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हमारे क्षेत्र की कई प्रतिभाएं अलग-अलग क्षेत्रों में अपने प्रतिभा के जौहर दिखा रही हैं। उन्होंने उप मुख्यमंत्री शुक्ल का आभार व्यक्त किया।
 
समारोह में एडमिरल त्रिपाठी ने शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल महुडर के प्राचार्य को आईएनएस विक्रांत जलपोत प्रतिकृति भेंट की। त्रिपाठी ने स्कूल में दो मॉडल कक्षों के निर्माण के लिए दो लाख रुपये की राशि प्रदान की। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने गजमाला से एडमिरल त्रिपाठी का अभिनंदन किया। समारोह में एडमिरल त्रिपाठी की धर्मपत्नी शशि त्रिपाठी का भी अभिनंदन किया गया। समारोह में मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग में सफलता प्राप्त करने वाले शैलेश मिश्रा और प्रियांशु पाण्डेय को सम्मानित किया गया। समारोह में सैनिक स्कूल रीवा के प्राचार्य कर्नल अविनाश रावल ने नौसेना अध्यक्ष त्रिपाठी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
 
समारोह की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त सीसीएफ डॉ एसपीएस तिवारी ने एडमिरल त्रिपाठी का स्वागत करते हुए बचपन की स्मृतियों के रोचक संस्मरण सुनाए। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार संजय पाण्डेय, प्रकल्प सिंह तिवारी एवं सज्जन सिंह तिवारी ने भी एडमिरल त्रिपाठी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। समारोह में एकेएस यूनिवर्सिटी के संचालक एके सोनी ने अपने विश्वविद्यालय की पुस्तिका उप मुख्यमंत्री और एडमिरल त्रिपाठी को भेंट की। समारोह में पूर्व जनपद सदस्य संगीता सिंह तिवारी, सरपंच इन्द्रमनिया देवी, जनपद सदस्य आरती तिवारी, संतोष मिश्रा, राजेन्द्र शुक्ला, शशिकांत सिंह तिवारी, महेन्द्र पाण्डेय, बद्रीविशाल तिवारी, रामनरेश निष्ठुर तथा बड़ी संख्या में
MadhyaBharat 1 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.