Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
गुरु घासीदास का अपमान करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग
dhamtari, Demand for strict ,Guru Ghasidas

धमतरी । गुरु घासीदास जी के अपमानजनक वीडियो के विरोध में शुक्रवार को सतनामी समाज जिला धमतरी के सैकड़ों महिला-पुरुष सिटी कोतवाली पहुंचे और आरोपित विजय राजपूत के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की।

समाजजनों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि आरोपित ने जान-बूझकर सोशल मीडिया पर 24 सेकंड का अपमानजनक वीडियो वायरल किया है, जिससे समाज की धार्मिक भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं। उन्होंने मांग की कि आरोपित पर अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर समाज के जिलाध्यक्ष भावसिंग डाहरे, कार्यकारी जिलाध्यक्ष विजय सोनवानी, जिला सचिव मणीकांत जोशी, उपाध्यक्ष भुवन गायकवाड़, कोषाध्यक्ष टीपचंद भारती, संगठन मंत्री मोठल जांगड़े, विधि सलाहकार लक्ष्मीनारायण बंजारे, मीडिया प्रभारी शंकर रात्रे सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नगर अधीक्षक अभिषेक चतुर्वेदी ने समाजजनों को आश्वासन दिया कि संत गुरु घासीदास बाबा जी के संबंध में अनर्गल बयान देने वाले व्यक्ति के खिलाफ रायगढ़ में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कार्रवाई की जा रही है।

MadhyaBharat 31 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.