Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
प्रधानमंत्री माेदी के छत्तीसगढ़ दाैरे के मद्देनजर यातायात विभाग ने मार्ग परिवर्तन किया
raipur,  traffic department , Chhattisgarh

रायपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वो नवा रायपुर में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान जनता से भी मिलेंगे। उनका यह दौरा छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हो रहा है। राज्योत्सव में प्रधानमंत्री मोदी के हिस्सा लेने के कारण यातायात पुलिस ने बुधवार देररात विस्तृत यातायात एवं पार्किंग योजना जारी की।

 

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की वजह से यातायात पुलिस ने नागरिकों और प्रमुख अतिथियों के सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की है। नवा रायपुर में आवागमन और वाहनों की पार्किंग के लिए मार्ग व पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है। राज्योत्सव स्थल पहुंचने वालों की सुविधानुसार पहुंच मार्गों को छह हिस्सों (रूट्स) में विभाजित किया गया है तथा प्रत्येक रूट में पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है, जो निम्नानुसार है-

रूट-01 के तहत रायपुर शहर, धरसींवा, तिल्दा, खरोरा, बलौदाबाजार, बिलासपुर, बेमेतरा, मुंगेली से आने वाले नागरिकों के वाहनों के लिए राज्योत्सव पहुंच मार्ग निर्धारित है। रिंग रोड 03 टर्निंग-राजू ढाबा के सामने-सेरीखेड़ी ब्रिज-एयरपोर्ट टर्निंग-स्टेडियम टर्निंग-रेलवे स्टेशन रोड-कयाबांधा अंडरब्रिज के पास-सीबीडी स्टेशन रोड-रैक बैंक मोड़-सेक्टर-22 टर्निंग-सेक्टर-22 पार्किंग स्थल पी-15 में अपना वाहन पार्क कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।

रूट-02 में आरंग, खरोरा, महासमुंद, बलौदाबाजार की ओर से आने वाले वाहनों के लिए राज्योत्सव पहुंच मार्ग निर्धारित है। आरंग-लखौली-नवागांव रेल्वे क्रासिंग-क्रिकेट स्टेडियम-सेंध तालाब-सत्यसांई अस्पताल के सामने चौक-मंदिर हसौद मार्ग तिराहा-स्टेडियम टर्निंग-चंदूलाल चंद्राकर चौक-सेक्टर 22 टर्निंग-सेक्टर 22 पार्किंग स्थल पी-15 में अपना वाहन पार्क कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।

रूट-03 में अभनपुर, धमतरी, बालोद, दुर्ग की ओर केवल बस से आने वाले वाहनों के लिए राज्योत्सव पहुंच मार्ग निर्धारित है। मोनफोर्ड स्कूल से दांया मोड़-हिदायतुल्ला लॉ-यूनिवर्सिटी के सामने-ट्रिपल आईटी चौक-उपरवारा चौक-मुक्तांगन तिराहा होकर मुक्तांगन पार्किंग स्थल पी-12, मुक्तांगन रेलवे स्टेशन पार्किंग स्थल पी-13 एवं गोल्फ मैदान पार्किंग स्थल पी-14 में अपना वाहन पार्क कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।

रूट-04 में अभनपुर, धमतरी, बालोद, दुर्ग की ओर से आने वाले कार/चारपहिया वाहनों के लिए राज्योत्सव पहुंच मार्ग निर्धारित है। अभनपुऱ-ग्राम बकतरा-ग्राम केन्द्री-बेन्द्री मोड़-मिंटू पब्लिक स्कूल-निमोरा प्रशासनिक अकादमी के सामने से ग्राम निमोरा के पास पार्किंग स्थल पी-11 में अपना वाहन पार्क कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।

इसी तरह रूट-05 में रायपुर शहर, धरसींवा, दुर्ग, बालोद, खैरागढ़, राजनांदगांव की ओर आने वाले वाहनों के लिए राज्योत्सव स्थल तक पहुॅच मार्ग निर्धारित है। पचपेड़ीनाका-बोरियाकला-माना बस्ती-तूता होकर तूता मैदान पार्किंग स्थल पी-08, तूता इंडियन तड़का ढाबा के पास पार्किंग स्थल पी-09 एवं निमोरा बस्ती मार्ग दालमिल के पीछे पार्किंग स्थल पी-10 में अपना वाहन पार्क कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।

रूट-06 में गोबरा नवापारा, राजिम, गरियाबंद की ओर से आने वाले बस एवं चारपहिया वाहनों के लिए राज्योत्सव पहुंच मार्ग निर्धारित किया गया है। जिसके तहत राजिम-गोबरा नवापारा-नवागांव-खण्डवा-जंगल सफारी-ट्रिपल आईटी (भामाशाह चौक)- मुक्तांगन तिराहा होकर पार्किंग स्थल पी-12, मुक्तांगन रेलवे स्टेशन पार्किंग स्थल पी-13 एवं गोल्फ मैदान पार्किंग स्थल पी-14 में अपना वाहन पार्क कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।

दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल
दोपहिया वाहनों की पार्किंग राज्योत्सव स्थल के सामने धरना स्थल के दोनों तरफ स्थित पार्किंग स्थल पी-05, पी-06 एवं पी-07 में होगी।

उल्लेखनीय है कि नवा रायपुर क्षेत्र के समस्त मार्गों में एक नवम्बर को मध्यम एवं भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश एवं आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। नवा रायपुर क्षेत्र में भवन निर्माण एवं अन्य कार्य में लगे समस्त मालवाहक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। वीवीआईपी रूट में कारकेड के आवागमन के समय सुरक्षा के दृष्टिकोण से 30 मिनट पूर्व समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया जाएगा।

इसी तरह नवा रायपुर राज्योत्सव स्थल एवं अन्य सभी कार्यक्रम आयोजन स्थल में प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। नागरिक अपने साथ शराब, सूखा नशीला पदार्थ, लाइटर, माचिस, पटाखा आदि ज्वलनशील पदार्थ, अन्य विस्फोटक पदार्थ, लाठी-डंडे, चाकू, तलवार एवं आग्नेय हथियार, बैनर-पोस्टर, ध्वनि विस्तारक यंत्र, लैपटॉप, इलेक्ट्रानिक गैजेट इत्यादि सामग्री नहीं ले जा सकेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक नवंबर को माना विमानतल में न्यू-टर्मिनल से आवागमन होगा। इसलिए हवाई यात्रियों को न्यू टर्मिनल पर आवागमन में असुविधा हो सकती है। समय व सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पुराने टर्मिनल से आवागमन कर सकते हैं, पुराने टर्मिनल का मार्ग खुला रहेगा।


 

MadhyaBharat 30 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.