Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
चक्रवात 'मोंथा' से आंध्र प्रदेश को 5,265 करोड़ का नुकसान: मुख्यमंत्री
amrawati, Cyclone

अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि चक्रवात 'मोंथा' के कारण राज्य को प्रारंभिक आकलन में 5,265 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि मोंथा से कृषि क्षेत्र को 829 करोड़ रुपये और सड़क एवं भवन विभाग (आरएंडबी) को 2,079 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। चक्रवात से किसी की मौत नहीं हुई है। 120 मवेशी मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के संबंध में इस बार नुकसान कम है।


गुरुवार को मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात से हुए नुकसान की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों ने उन्हें नुकसान का विवरण दिया। इसके बाद एक बयान में मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि चक्रवात मोंथा को लेकर शासन प्रशासन अलर्ट था, इसलिए नुकसान कम हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर परिवार और घर को जियोटैग करने में सक्षम थे। हमने चक्रवात के कारण बदलते हालात के अनुसार निर्णय लिए गए। पहले अगर बिजली गुल हो जाती थी, तो 10 घंटे तक नहीं आती थी। अब अगर बिजली गुल भी हो जाती है, तो 3 घंटे के भीतर बहाल हो जाती है। सभी ने पूरी लगन से काम किया। मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने बताया कि बारिश होने के बीच गिरे हुए पेड़ों को समय पर हटाया गया और काम को आसान बनाया गया।  उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को कोई नहीं रोक सकता। समय रहते कदम उठाकर नुकसान को कम किया जा सकता है।  

चक्रवात को लेकर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कृष्णा ज़िले के अवनीगड्डा निर्वाचन क्षेत्र के कोडुर मंडल में क्षतिग्रस्त फसलों का मुआयना किया। उन्होंने चक्रवात से फसल की क्षति पर लगाई गई एक फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।  इसके बाद मीडिया से कहा कि शुरुआती उपायों से मोंथा से हुए नुकसान को काफी हद तक कम किया गया है। मुख्यमंत्री नायडू ने दूरदर्शिता के साथ काफ़ी एहतियात बरती है। उन्होंने कहा कि लोगों को सचेत करने के लिए संदेश भेजे गए हैं।

 

पवन ने कहा कि इस चक्रवात से 46 हज़ार हेक्टेयर की चावल और 14 हज़ार हेक्टेयर में बागवानी फ़सलों को नुकसान पहुंचा है। प्रत्येक ज़िला कलेक्टर और सरकारी तंत्र ने अच्छा काम किया है। हम चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को मुफ़्त चावल उपलब्ध करा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री पवन ने कहा कि हमने पुनर्वास केंद्रों में सभी सुविधाएं दी हैं। घर जाते समय हम प्रत्येक परिवार को 3 हज़ार रुपये दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत राज विभाग को काफ़ी नुकसान हुआ है। गांवों में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर करेंगे।

 

MadhyaBharat 30 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.