Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
शिवपुरी से नवजात बच्ची को अगवा करने वाली महिला सागर से गिरफ्तार
shivpuri,   kidnapped newborn girl , Shivpuri arrested

शिवपुरी । मध्‍य प्रदेश के शिवपुरी के जिला अस्पताल से एक महिला द्वारा नवजात बच्ची को चोरी किए जाने के मामले में पुलिस द्वारा आरोपी महिला को सागर जिले से गिरफ्तार किया जा चुका है। गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार महिला को न्यायालय में पेश किया और यहां से उसको रिमांड के लिए लिया गया है। इसके अलावा गुरुवार को चोरी गई नवजात बच्ची को उसकी मां के हवाले कर दिया गया। इस दौरान सागर से एक एंबुलेंस के माध्यम से उक्त बच्ची को लाया गया। इसके बाद इस बच्ची को उनके परिवार जनों को सौंपा दिया गया। इस मौके पर ग्वालियर पुलिस डीआईजी अमित सांघी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

 

नवजात बच्ची को मां को सौंपा गया- ग्वालियर डीआईजी अमित सांघी ने बताया कि शिवपुरी के जिला अस्पताल से नवजात बच्ची को चुराने वाली महिला शारदा आदिवासी को सागर से गिरफ्तार किया गया है। डीआईजी ने बताया कि शिवपुरी पुलिस ने उक्त वारदात को एक चैंलेंज के रूप में लिया और तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले का खुलासा किया। डीआईजी ने बताया कि इस मामले में शिवपुरी पुलिस ने शानदार काम किया है और जैसे ही नवजात बच्ची को चुराए जाने का मामला सामने आया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों व अन्य तकनीकियों के माध्यम एवं अन्य इंटेलिजेंस के माध्यम से आरोपी महिला का सुराग लगाया गया। आरोपी महिला को सागर से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से नवजात बच्ची जो चोरी कर ली गई थी वह बरामद की गई। बच्ची को गुरुवार को संबंधित प्रसूता उसकी मां बामौरकलां के विशुनपुरा निवासी रौशनी पत्नी सुनील आदिवासी उम्र 23 साल को सौंप दिया गया है।

 

हर एंगल पर होगी जांच- जिला अस्पताल में पत्रकारों से चर्चा में डीआईजी अमित सांघी ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है और इस मामले में कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से उसका रिमांड लिया है। अब पुलिस पूछताछ करेगी कि इसमें वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल है। डीआईजी अमित सांघी ने बताया कि मानव तस्करी को लेकर भी संबंधित महिला से पूछताछ की जाएगी और इसके अलावा हर एंगल पर पुलिस जांच कर रही है कि मानव तस्करी के अलावा जादू टोना सहित कोई अन्य मामला तो नहीं है। उन्होंने बताया कि महिला का अभी कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है उसके परिवार के एक सदस्य पर जरूर दो मामले दर्ज हैं।

 

डीजीपी ने भी पुरस्कार देने की घोषणा की- डीआईजी ने बताया कि इस मामले में शिवपुरी पुलिस ने शानदार काम किया और विभिन्न जिलों की पुलिस के साथ सामंजस बनाकर आरोपी महिला को सागर से गिरफ्तार किया। डीआईजी ने बताया कि इस सफलता पर मप्र के डीजीपी महोदय ने भी पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है। इसके अलावा गुरुवार को जिला अस्पताल में भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव ने पुलिस अधिकारियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

MadhyaBharat 30 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.