Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 01 दिसंबर से
bhopal, Winter session , Madhya Pradesh Assembly

भोपाल। मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है। मप्र विधानसभा का यह सत्र पांच दिवसीय होगा। जिसमें एक दिन का अवकाश है। इस दौरान कुल 4 बैठकें होगी।


मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होगा, जो 5 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान कुल 4 बैठकें होंगी। राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अनुमाेदन के बाद इसकी अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार काे जारी कर दी गई है। विधान सभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस 5 दिवसीय सत्र में सदन की कुल 4 बैठकें होंगी, जिसमें महत्वपूर्ण शासकीय कार्य संपादित किए जायेंगे। इस हेतु विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 4 नवम्बर, 2025 तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 20 नवम्बर, 2025 तक प्राप्त की जायेगी। जबकि स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267 - क के अधीन सूचनाएं विधानसभा में 25 नवम्बर, 2025 से कार्यालय में पूर्वान्ह 11:00 बजे अपराह्न 4:00 तक प्राप्त की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का यह सप्तम सत्र होगा। सत्र के दौरान प्रदेश सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश कर सकती है। वहीं विपक्ष रोजगार, महंगाई और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

 

MadhyaBharat 29 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.