Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भोपाल एम्स के डॉक्टरों ने किया नशे में हंगामा
bhopal,   AIIMS doctors ,created ruckus
भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान एम्स एक बार फिर सुर्खियों में है। मंगलवार देर रात एम्स भाेपाल के इमरजेंसी गेट के सामने चार डॉक्टरों ने नशे में जमकर उत्पात मचाया। यहां कार खड़ी कर डॉक्टर शराब पार्टी कर रहे थे। माैके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब उन्हें रोका तो उन्होंने उलटा पुलिस वालों को धमकी और गालियां देना शुरू कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियाे भी साेशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें डॉक्टर गाड़ी की छत पर बीयर रखकर पीते और पुलिस को गाली देते नजर आ रहे हैं।
 

जानकारी अनुसार घटना मंगलवार देर रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। पुलिस से बदसलूकी करते हुए डॉक्टर के दो वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कार की छत पर बीयर की बोतल रखी है। दो डॉक्टर कार में नशे में धुत पड़े हैं, साथ ही बीयर और स्नैक्स भी बिखरे हुए हैं। एक डॉक्टर पुलिसकर्मी से बहस करता नजर आ रहा है। पहले वीडियो में एम्स के मुख्य गेट के सामने खड़ी बलिनो कार एमपी 30 सी 8190 की छत पर बोतल रखकर एक डॉक्टर बीयर पीते नजर आ रहा है। वहीं, दो अन्य कार के अंदर नशे में धुत्त दिख रहे हैं। सीटों पर बीयर की खाली बोतलें और स्नैक्स के पैकेट पडे हैं। यह वीडियो डायल-112 की टीम ने बनाया था। दूसरे वीडियो में चौथा डॉक्टर भी सामने आता है, जो नशे में धुत्त होकर हाईवोल्टेज ड्रामा करता दिखा।

 

वह मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी से बदतमीजी और गाली-गलौज करता है। यहां तक कि पुलिसकर्मी को धमकाते हुए बोल रहा है कि मैं 2016 से यहां हूं, 10 थानों के अफसरों को जानता हूं, तुम कौन हो...। वीडियो में वह बार-बार भागने की कोशिश करता है, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तैयार कर ली और जानकारी एम्स प्रशासन को भेज दी।

 
एम्स प्रबंधन ने जांच समिति गठित की


एम्स मैनेजमेंट को बुधवार सुबह करीब 11 बजे इस मामले की जानकारी मिली। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि वीडियो में दिख रहे लोग वाकई एम्स से जुड़े हैं या नहीं। उनकी पहचान और विभाग की पुष्टि के बाद आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। एम्स के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संस्थान की साख से जुड़ा यह गंभीर मामला है। जांच जारी है और जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी। एम्स के सिक्योरिटी सुपरवाइजर एसएन राय के अनुसार, पुलिस ने सभी डॉक्टरों को रात में एम्स के गार्ड के हवाले कर दिया था। यह पूरी घटना गेट के बाहर हुई, इसलिए हमारी सिक्योरिटी इसमें इन्वॉल्व नहीं है। यह सभी सीनियर रेजिडेंट हैं। मामले में बागसेवनिया थाने के टीआई अमित सोनी का कहना है कि अभी इन चारों की जानकारी जुटाई जा रही है। एम्स को इस मामले की सूचना दी गई है। इनकी जानकारी मिलने के बाद, आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MadhyaBharat 29 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.