Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भीषण चक्रवात में बदला 'मोंथा आज रात तक तट से टकराएगा
mumbai,

अमरावती । चक्रवाती तूफ़ान मोंथा तेज़ी से आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। शासन और प्रशासन

ने इससे उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बीच, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में मोंथा एक भीषण चक्रवाती तूफ़ान में बदल गया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सभी दलों के नेताओं से राहत कार्यों में सरकार का
सहयोग करने की अपील है।
 

चक्रवात मोंथा के मद्देनजर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गठबंधन के सांसदों, मंत्रियों और विधायकों के साथ वर्चुअली बैठक की और सभी से सहायता करने का आग्रह किया। उन्होंने सभी मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं से अपने चुनाव क्षेत्र में उपलब्ध रहने का अनुरोध किया। उन्होंने गठबंधन कार्यकर्ताओं से राहत कार्यों में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हुआ, तो वे केंद्र से सहायता भी मांगेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य लोगों की जान बचाना और नुकसान कम करना है! उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार समय समय पर उनके संपर्क में है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं आश्वासन दिया है कि केंद्र सरकार राहत कार्य में अपनी पूरी सहयोग देगी। उन्होंने नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक सभी को जनता का सहयोग करने की सलाह दी।


मुख्यमंत्री ने कहा, "चक्रवाती तूफान के आज रात मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच तट पार करने की संभावना है। मोबाइल फोन के माध्यम से तुरंत संदेश भेजे जा रहे हैं। अधिकारियों को फसलों को होने वाले नुकसान को रोकने के उपायों के बारे में सूचित कर दिया है। अचानक आई बाढ़ को देखते हुए एनडीआरएफ और एसटीआरएफ के जवानों को तैनात किया गया है।

तूफ़ान के मद्देनज़र सरकारी तंत्र सतर्क है। अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ लोगों के साथ समन्वय तूफ़ान प्रभावित इलाकों में जरूरत के हिसाब से तुरंत राहत अभियान चलाने के लिए सभी तैयारियाँ कर ली हैं।
 
भीषण चक्रवाती तूफ़ान में बदला मोंथा

इस बीच मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में मोंथा एक भीषण चक्रवाती तूफ़ान में बदल गया है। तूफ़ान पिछले 6 घंटों में 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से आगे बढ़ा है। यह वर्तमान में मछलीपट्टनम से 160 किलोमीटर, काकीनाडा से 240 किलोमीटर और विशाखापट्टनम से 320 किलोमीटर दूर स्थित है। विभाग ने अनुमान जताया है कि चक्रवाती तूफान आज रात (मंगलवार) काकीनाडा और मछलीपट्टनम के बीच तट को पार कर सकता है। वर्तमान में चक्रवात के प्रभाव से विजयवाड़ा , विशाखापट्टनम, गुंटूर और तटीय आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है।

 
विजयवाड़ा में 41 पुनर्वास केंद्र स्थापित, लोगों को घरों में रहने की सलाह

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने आज दोपहर को बताया कि इस दौरान 90-110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। उन्होंने बताया कि तूफान के प्रभाव से आज श्रीकाकुलम से नेल्लोर तक भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर बहुत तेज़ बारिश की भी संभावना है। प्रखर जैन ने लोगों को घर पर सुरक्षित रहने की सलाह दी है।
विजयवाड़ा नगर निगम के भीतर 41 पुनर्वास केंद्र स्थापित किए गए हैं। अधिकारियों ने पहाड़ियों पर रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया है। एनटीआर जिला कलेक्ट्रेट और विजयवाड़ा नगरपालिका मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।

 

अधिकारियों का अनुमान है कि आज शहर में राजधानी अमरावती में 16.2 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी के चलते विजयवाड़ा नगर निगम के अधिकारी सतर्क हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वे आपात स्थिति को छोड़कर अपने घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने तीव्रता ज़्यादा होने पर दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करने की अपील की है।

MadhyaBharat 28 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.