Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से शिष्टाचार भेंट की
new delhi, Chief Minister Bhajan Lal , Prime Minister Modi

नई दिल्ली/जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है।


मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- “आज नई दिल्ली में विकसित भारत के शिल्पकार, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेहिल आशीर्वाद तथा प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रधानमंत्री जी का सानिध्य सदैव जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में #आपणो_अग्रणी_राजस्थान के विजन को साकार करते हुए हमारी सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।”


गौरतलब है कि तीन महीनों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रधानमंत्री मोदी से यह तीसरी मुलाकात है। इससे पहले उन्होंने 29 जुलाई को संसद भवन में प्रधानमंत्री से भेंट की थी। उस समय एक दिन पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी प्रधानमंत्री से मिली थीं। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 25 सितंबर को बांसवाड़ा आए थे।


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार को आगामी 15 दिसंबर को दो वर्ष पूरे हो जाएंगे। राज्य सरकार 10 दिसंबर को पहला 'राजस्थानी प्रवासी दिवस' आयोजित करने जा रही है।

MadhyaBharat 27 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.