Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
चक्रवात ‘मोंथा’ को लेकर ओडिशा के आठ जिलों में रेड अलर्ट
chennai, Red alert ,

भुवनेश्वर । बंगाल की खाड़ी में तेजी से प्रबल हो रहे चक्रवात ‘मोंथा’ के मद्देनज़र ओडिशा सरकार ने राज्य के आठ दक्षिणी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इससे 27 से 30 अक्टूबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। सरकार ने आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों के लिए 128 विशेष टीमें तैनात की हैं।

 

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात मोंथा 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट के पास भूमि से टकरा सकता है। इसके प्रभाव से ओडिशा के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाएं और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात मोंथा शनिवार देर रात बंगाल की मध्य खाड़ी में बना था और फिलहाल गोपालपुर (ओडिशा) से लगभग 850 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व तथा काकीनाड़ा (आंध्र प्रदेश) से करीब 680 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में केंद्रित है। यह चक्रवात पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में लगभग 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और अगले कुछ घंटों में और अधिक तीव्र होने की संभावना है।


राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि चक्रवात का सबसे अधिक प्रभाव मलकानगिरी, नबरंगपुर, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति, गंजाम, कालाहांडी और कंधमाल जिलों पर पड़ सकता है। इन जिलों को अत्यधिक वर्षा, तेज हवाओं और स्थानीय बाढ़ की संभावना को देखते हुए रेड जोन घोषित किया गया है। पुजारी ने बताया कि सरकार ने आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों के लिए 128 विशेष टीमें तैनात की हैं। इनमें 24 ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स की इकाइयां, 5 नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स की टीमें और 99 अग्निशमन सेवा इकाइयां शामिल हैं। सभी टीमों को रणनीतिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया है ताकि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।


उन्होंने बताया कि मलकानगिरी में तीन ओड्राफ टीम, एक एनडीआरएफ इकाई और आठ अग्निशमन दल तैनात किए गए हैं, जबकि कोरापुट में तीन ओड्राफ, एक एनडीआरएफ और चौदह अग्निशमन टीमें अलर्ट रखी गई हैं। नबरंगपुर में दस और रायगड़ा में ग्यारह फायर सर्विस टीमें तैनात हैं। इसी तरह गजपति में सात, गंजाम में चौबीस, कंधमाल में बारह और कालाहांडी में तेरह अग्निशमन टीमें तैनात की गई हैं। दो एनडीआरएफ टीमें पहले ही मालकानगिरी और कोरापुट पहुंच चुकी हैं, जबकि अतिरिक्त टीमें रायगड़ा, गजपति और कंधमाल भेजी जा रही हैं। मंत्री ने कहा कि सभी रेड जोन जिलों में कम से कम तीन ओड्राफ टीमें तैनात की गई हैं ताकि खोज और बचाव कार्यों को समय पर संचालित किया जा सके।

MadhyaBharat 27 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.