Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सतना जिले में मुंबई-भागलपुर एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंटी
satna, Mumbai-Bhagalpur Express , two parts
सतना । मध्य प्रदेश के सतना जिले में मानिकपुर रेलखंड पर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। यहां मझगवां और ठिकरिया स्टेशन के बीच रात करीब 2:54 बजे मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) से भागलपुर जा रही यात्री ट्रेन (12336) की कपलिंग टूट गई। इससे तीन बोगियां अलग होकर पीछे छूट गईं। हादसे के समय ट्रेन कॉशन (सावधानी) के कारण 10 किलोमीटर प्रति घंटे की धीमी रफ्तार पर चल रही थी। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और तकनीकी अमला मौके पर पहुंचा और एस-1 कोच को अलग करने के बाद यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया। इसके बाद सोमवार सुबह करीब 7 बजे ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। रेलवे ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
 
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन क्रमांक 12336 मुंबई-भागलपुर एक्सप्रेस रविवार को भागलपुर की ओर जा रही थी। रात 2:54 बजे के करीब ट्रेन मझगवां और ठिकरिया स्टेशन के बीच पहुंची थी, तभी कपलिंग टूटने से एस-1 कोच, एक जनरल कोच और उससे लगा गार्ड यान ट्रेन से अलग हो गया। उस दौरान ट्रेन 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के कॉशन पर चल रही थी। धीमी गति के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद ट्रेन प्रेशर कम होने से स्वत: रुक गई। इस वजह से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
 
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हादसे के समय कॉशन लगा होने से ट्रेन की स्पीड 10 किलोमीटर प्रति घंटे थी। ट्रेन के एस-1 कोच का कपलर टूटने से प्रेशर कम हो गया, जिस कारण ट्रेन के ऑटोमैटिक ब्रेक लग गए और ट्रेन रुक गई। ट्रेन से अलग हुए तीन कोच लगभग 100 मीटर पीछे ही छूट पाए थे। घटना की जानकारी मिलते ही एरिया मैनेजर नरेश सिंह, स्टेशन मास्टर अब्दुल मतीन, कॉमर्शियल एवं सीएनडब्ल्यू स्टाफ, आरपीएफ, जीआरपी समेत टेक्निकल टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे टेक्निकल स्टाफ ने एस-1 कोच को अलग कर डाउन ट्रैक को चालू किया। इसके साथ ही एस-1 कोच के यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट कर बाकी की दो जनरल बोगियों को जोड़कर ट्रेन को सुबह 7 बजे भागलपुर के लिए रवाना किया गया।
 
एरिया मैनेजर नरेश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रेलवे ने कपलिंग टूटने के कारणों की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्राथमिक जांच में पता चला कि कपलिंग के जॉइंट में तकनीकी गड़बड़ी आई थी। घटना में किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। प्रभावित कोच के सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरे कोच में शिफ्ट करने के बाद गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।
 
MadhyaBharat 27 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.