Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
महाराष्ट्र के औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर किया गया
mumbai, Aurangabad railway station ,Chhatrapati Sambhajinagar.
मुंबई । महाराष्ट्र में औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम मिटाकर अब छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। इस स्टेशन का कोड सीपीएसएन तय किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से शनिवार को इस स्टेशन का नाम बदलने की मंजूरी मिली थी। यह स्टेशन दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ डिवीजन के अंतर्गत आता है।
 
मध्य रेलवे के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि नाम परिवर्तन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही सभी प्लेटफॉर्म संकेतक, समय सारणी, टिकटिंग सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर नया नाम दिखाई देने लगेगा। इससे पहले मध्य रेलवे ने शनिवार को घोषणा की थी कि औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अब छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन होगा। रेलवे स्टेशन का नया कोड ‘ सीपीएसएन ’ तय किया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र सरकार ने 2022 में औरंगाबाद का नाम बदलने की मंजूरी दी थी, लेकिन रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की प्रक्रिया में केंद्रीय मंत्रालयों की अनुमति और कई प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं। शनिवार को यह सभी प्रक्रियाएं पूरी हो गईं और आज स्टेशन का नामकरण छत्रपति संभाजी नगर कर दिया गया।
 
हालांकि, राज्य सरकार के फैसले को बॉम्बे उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई थी। लेकिन दोनों जगह इन फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया गया था।
MadhyaBharat 26 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.